विज्ञापन

NTR के जन्मदिन पर मिलेगा तोहफा, 20 मई को रिलीज होगी #NTRNeel की पहली झलक

N. T. Rama Rao Jr. Latest: पोस्टर में एनटीआर का स्टाइल और पावरफुल अवतार फिल्म को लेकर बनी चर्चा को और भी बढ़ा रहा है. 20 मई को आने वाली पहली झलक के साथ फिल्म का क्रेज सातवें आसमान पर पहुंच गया है.

NTR के जन्मदिन पर मिलेगा तोहफा, 20 मई को रिलीज होगी #NTRNeel की पहली झलक
bollywood news

N. T. Rama Rao Jr. Latest: जब से #NTRNeel  का ऐलान हुआ है, यह सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बनी हुई है. भारतीय सिनेमा की दो सबसे बड़ी ताकतों, जूनियर एनटीआर (Jr. N. T. R) और प्रशांत नील का साथ आना ही इसे 2027 की सबसे बड़ी फिल्मों की कतार में खड़ा कर देता है. बढ़ते उत्साह के बीच, मेकर्स ने एक बेहद रोमांचक पोस्टर जारी किया है और फिल्म की पहली झलक को लेकर बड़ी घोषणा की है, जो एनटीआर के जन्मदिन पर 20 मई को रिलीज होगी.

पावरफुल अवतार

पोस्टर में एनटीआर का स्टाइल और पावरफुल अवतार फिल्म को लेकर बनी चर्चा को और भी बढ़ा रहा है. 20 मई को आने वाली पहली झलक के साथ फिल्म का क्रेज सातवें आसमान पर पहुंच गया है. एनटीआर के जन्मदिन के मौके पर रिलीज होने वाली यह झलक उन लाखों फैंस के लिए एक खास तोहफा होगी जो उन्हें बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ​इसके अलावा फिल्म के लिए एनटीआर के जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन ने सबको हैरान कर दिया है. उनके इस नए लुक की तस्वीरें पहले ही वायरल हो चुकी हैं और फैंस के बीच तहलका मचा रही हैं. उन्हें इस तरह के लुक में पहले कभी नहीं देखा गया, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है. प्रशांत नील की अब तक की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी फिल्म बताया जा रहा है, जो एक शानदार सिनेमाई अनुभव का वादा करती है. 'सालार' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद, फैंस यह देखने के लिए बेताब हैं कि प्रशांत नील अब क्या नया लेकर आएंगे. 'मैन ऑफ द मासेज' जूनियर एनटीआर के साथ उनका यह तालमेल भारतीय सिनेमा के सबसे ताकतवर मेल में से एक माना जा रहा है.

छोटे अपडेट का इंतजार

​फिल्म के ऐलान के बाद से ही इसे लेकर जबरदस्त हलचल है और फैंस हर छोटे अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. हर कोई यह देखने को उत्सुक है कि यह मेगा कोलैबोरेशन बड़े पर्दे पर क्या कमाल दिखाता है. प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में एनटीआर लीड रोल में हैं. 

ये भी पढ़ें: राजीव खंडेलवाल ने ‘होस्ट अवतार' को नए अंदाज में पेश किया

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close