विज्ञापन

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की ‘मैं एक्टर नहीं हूं’, भारत में हो रही रिलीज

Nawazuddin Siddiqui Latest: अपने किरदार ‘अदनान’ के बारे में बात करते हुए नवाज़ुद्दीन ने कहा कि अदनान का किरदार मेरे बाकी किरदारों से काफी अलग है. क्योंकि इसमें मैं एक रिटायर्ड व्यक्ति की भूमिका निभा रहा हूं. इस फिल्म और आदित्य की इस कहानी के जरिए मैंने उस उम्र के अनुभव को महसूस किया, जो मेरे पास पहले नहीं था.

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की ‘मैं एक्टर नहीं हूं’, भारत में हो रही रिलीज
bollywood news

Nawazuddin Siddiqui Latest: नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) के लिए हर किरदार एक नई जिंदगी जीने का मौका होता है. उनकी आगामी फिल्म मैं एक्टर नहीं हूं (Main Actor Nahin Hoon) 8 मई 2026 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जिसमें एक बार फिर उन्होंने एक ऐसा किरदार निभाया है. जिसने उन्हें भावनाओं के एक बिल्कुल नए पहलू को समझने का अवसर दिया.

अदनान का किरदार

अपने किरदार ‘अदनान' के बारे में बात करते हुए नवाज़ुद्दीन ने कहा कि अदनान का किरदार मेरे बाकी किरदारों से काफी अलग है. क्योंकि इसमें मैं एक रिटायर्ड व्यक्ति की भूमिका निभा रहा हूं. इस फिल्म और आदित्य की इस कहानी के जरिए मैंने उस उम्र के अनुभव को महसूस किया, जो मेरे पास पहले नहीं था. उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग प्रक्रिया को भी बेहद खास बताया कि हम 3x3 की छोटी फोन स्क्रीन पर इमोशन्स को महसूस कर रहे थे और उन्हें परफॉर्म कर रहे थे. मैंने पहले कभी ऐसा अनुभव नहीं किया. उन्होंने कहा कि यह बताते हुए कि फिल्म का फॉर्मेट उनके लिए एक नई चुनौती था. इस किरदार से मिली सीख के बारे में नवाज़ुद्दीन ने आगे कहा कि कहा जाता है कि एक अभिनेता होने का सबसे अच्छा पहलू यह है कि हम एक ही जीवन में कई जिंदगियां जीते हैं. मुझे नहीं पता था कि रिटायर होने के बाद एक व्यक्ति की जिंदगी कैसी होती है. लेकिन इस फिल्म के जरिए मुझे यह समझ आया कि रिटायरमेंट के बाद किस तरह की चिंता, डिप्रेशन और अन्य भावनाएं मन में आती हैं. एक अभिनेता के तौर पर यह अनुभव मेरे लिए बेहद खास रहा.

शानदार सफर

भारत में रिलीज से पहले ‘मैं एक्टर नहीं हूं' ने अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में शानदार सफर तय किया है. चार प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में सराहना और वैश्विक पहचान हासिल करने के बाद, ‘मैं एक्टर नहीं हूं' अब 8 मई 2026 को भारत में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

यह भी पढ़ें : Exclusive Interview: निधि अग्रवाल ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बारे में कहा- 'शुरू में भाषा सीखने में..'

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close