विज्ञापन

Exclusive Interview: निधि अग्रवाल ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बारे में कहा- 'शुरू में भाषा सीखने में..'

Nidhi Agerwal With NDTV: एक्ट्रेस ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपने काम करने के एक्सपीरियंस के बारे में कहा कि शुरुआत में रीजनल भाषा सीखना काफी मुश्किल होती है. डायलॉग्स बड़े होते हैं, पूरे पेज याद रखने पड़ते हैं. मैंने तमिल, तेलुगू सारी भाषाएं सीख ली हैं.

Exclusive Interview: निधि अग्रवाल ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बारे में कहा- 'शुरू में भाषा सीखने में..'
bollywood news

Nidhi Agerwal With NDTV: साउथ एक्ट्रेस निधि अग्रवाल (Nidhi Agerwal) आज के समय किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक से एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा एक्ट्रेस साउथ के दिग्गज एक्टर्स के साथ भी स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आ चुकी हैं. हाल ही में इंदौर में हुए 'इंदौर फैशन वीक' में हिस्सा लेने के लिए निधि अग्रवाल शहर पहुंचीं. उन्होंने NDTV से बात कर काफी चीजों पर अपनी राय रखी.

साउथ इंडस्ट्री के बारे में ये कहा

एक्ट्रेस ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपने काम करने के एक्सपीरियंस के बारे में कहा कि शुरुआत में रीजनल भाषा सीखना काफी मुश्किल होती है. डायलॉग्स बड़े होते हैं, पूरे पेज याद रखने पड़ते हैं. मैंने तमिल, तेलुगू सारी भाषाएं सीख ली हैं. जब एक पैशन होता है और आपको एक्टर बनना होता है, वही आपको आगे लेकर जाता है. एक्ट्रेस ने कहा कि मैं इंदौर दूसरी बार आई हूं. इससे पहले मैं महाकालेश्वर के दर्शन करने के लिए उज्जैन गई थी.

'राजा साहब' को लेकर हैं सुर्खियों में

अगर निधि अग्रवाल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म राजा साहब में नजर आई हैं. यह फिल्म बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में निधि अग्रवाल, प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आई हैं. वैसे फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल तो नहीं दिखा पाई. अगर निधि के बॉलीवुड करियर की बात करें तो उन्होंने टाइगर श्रॉफ के साथ 'मुन्ना माइकल' में काम किया था. जिसके बाद उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री की तरफ रुख किया. आज के समय निधि साउथ फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम है और एक से एक बड़ी फिल्मों में नजर आ रही हैं.

यह भी पढ़ें : Exclusive: खुशी मुखर्जी ने अपने परिवार सहित ये अन्य लोगों पर लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close