विज्ञापन

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की 'आई एम नॉट एन एक्टर' के तीसरे दिन का कलेक्शन आया सामने

Nawazuddin Siddiqui Latest: करीब 1.5 करोड़ रुपये के छोटे बजट में बनी आई एम नॉट एन एक्टर ने रिलीज के सिर्फ तीन दिनों में ही अपनी लागत आराम से निकाल ली है और अब अपने बजट का लगभग दोगुना कमाने के करीब पहुंच रही है.

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की 'आई एम नॉट एन एक्टर' के तीसरे दिन का कलेक्शन आया सामने
bollywood news

Nawazuddin Siddiqui Latest: नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) की आई 'एम नॉट एन एक्टर' सिनेमाघरों में अपना शानदार सफर जारी रखे हुए है और तीसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है. पहले दिन 71 लाख और दूसरे दिन 75 रुपये के कलेक्शन के बाद फिल्म ने तीसरे दिन अच्छी छलांग लगाई और 1.02 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे तीन दिनों का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2.48 करोड़ रुपये हो गया है.

तीन दिनों में

करीब 1.5 करोड़ रुपये के छोटे बजट में बनी आई एम नॉट एन एक्टर ने रिलीज के सिर्फ तीन दिनों में ही अपनी लागत आराम से निकाल ली है और अब अपने बजट का लगभग दोगुना कमाने के करीब पहुंच रही है. फिल्म का प्रदर्शन इस बात का मजबूत उदाहरण बनकर सामने आ रहा है कि दमदार कंटेंट वाली फिल्में बिना किसी बड़े बजट या मेनस्ट्रीम स्केल के भी दर्शकों का प्यार और शानदार कलेक्शन दोनों हासिल कर सकती हैं शुरुआत में 95+ सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को बढ़ती रफ्तार और दर्शकों के पॉजिटिव रिस्पॉन्स का फायदा मिला है, जिसके बाद अब इसका विस्तार किया गया है. आई एम नॉट एन एक्टर अब पूरे भारत में 140+ सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चल रही है. स्क्रीन्स में बढ़ोतरी इस बात को दिखाती है कि फिल्म की डिमांड लगातार बढ़ रही है और इसे लेकर मजबूत वर्ड ऑफ माउथ बना हुआ है. दर्शकों ने खास तौर पर फिल्म की सच्चाई से जुड़ी कहानी, भावनाओं से भरी परतदार पटकथा और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के दमदार अभिनय से जुड़ाव महसूस किया है. सोशल मीडिया पर भी अभिनेता की जमकर तारीफ हो रही है, जहां लोग उनकी परफॉर्मेंस को असरदार, रॉ और हाल के समय की उनकी सबसे बेहतरीन अदाकारी में से एक बता रहे हैं.

अभिनय वाली फिल्मों के लिए 

आदित्य कृपालानी द्वारा निर्देशित और फैज़ुद्दीन सिद्दीकी द्वारा निर्मित आई एम नॉट एन एक्टर छोटे स्तर की इंडी रिलीज के रूप में सिनेमाघरों में आई थी, लेकिन दर्शकों के दम पर बनी रफ्तार के साथ इसने बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे अपनी अलग जगह बना ली है. हर दिन लगातार बढ़ता  कलेक्शन यह दिखाती है कि दर्शकों में सच्ची कहानियों और दमदार अभिनय वाली फिल्मों के लिए दिलचस्पी बढ़ रही है.

ये भी पढ़ें: ऋषभ साहनी को संजय दत्त-रणवीर सिंह की लीग में रखने पर छिड़ी बहस

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close