Bollywood News: डिजिटल दुनिया में इस समय एक बहस तेजी से वायरल हो रही है, जिसकी वजह बना एक इंस्टाग्राम पोस्ट. इस पोस्ट में फाइटर (Fighter) अभिनेता ऋषभ साहनी (Rishabh Sahni) की तुलना बॉलीवुड के दो दमदार कलाकारों, संजय दत्त के पानीपत में निभाए गए अहमद शाह अब्दाली और रणवीर सिंह के पद्मावत के अलाउद्दीन खिलजी से की गई. पोस्ट में दावा किया गया कि ऋषभ अब इन दिग्गज खलनायकों की लीग में शामिल हो चुके हैं. इसी के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. आने वाले प्रोजेक्ट नागबंधम में ऋषभ साहनी अहमद शाह अब्दाली का किरदार निभाने वाले हैं और ऐसे में नेटिजन्स इस बात पर बंटे हुए हैं कि क्या उन्हें अभी से इतनी आइकॉनिक परफॉर्मेंसेज के बराबर रखना सही होगा.
काफी जल्दबाजी
बहस की शुरुआत उन फैंस से हुई जिन्होंने इस तुलना को लेकर रियलिटी चेक की बात कही. कई यूजर्स ने लिखा कि इंस्पिरेशन और तुलना एक जैसी चीज नहीं होती और यह तुलना काफी जल्दबाजी भरी लगती है. कुछ लोगों ने अभिनेता के लिए चलाए जा रहे नैरेटिव और मार्केटिंग पर भी सवाल उठाए. एक यूजर ने लिखा कि इतनी मेहनत करके ये नैरेटिव क्यों बनाया जा रहा है? वहीं दूसरे ने कहा कि ऋतिक रोशन के सामने एक दमदार रोल क्या कर लिया, तुरंत ऐसी तुलना होने लगी? कई लोगों का मानना था कि जिन कलाकारों से उनकी तुलना की जा रही है, उनकी विरासत बहुत बड़ी है. एक नेटिजन ने लिखा कि संजय और रणवीर ने उन किरदारों को सालों की मेहनत से बनाया है. जबकि दूसरे ने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी आइकॉनिक परफॉर्मेंसेज़ से तुलना करना उनके लिए भी गलत दबाव बना सकता है. कुछ लोगों को यह कोशिश ज्यादा ओवरहाइप्ड लगी. एक कमेंट में कहा गया, महत्वाकांक्षा अच्छी बात है, लेकिन यह सब थोड़ा ज़्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है.
नेगेटिव रोल्स
हालांकि दूसरी तरफ एक बड़ा वर्ग ऐसा भी था जिसने इस तुलना को दिलचस्प और उत्साहजनक बताया. इन समर्थकों का कहना था कि हर कलाकार कहीं न कहीं से शुरुआत करता है और इस लड़के में साफ तौर पर महत्वाकांक्षा दिखाई देती है. कई लोगों ने फाइटर में उनके काम का जिक्र करते हुए कहा कि फाइटर के बाद यह समझना आसान है कि लोग उन्हें नोटिस क्यों कर रहे हैं और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस नेगेटिव रोल्स के लिए काफी प्रभावशाली है.
ये भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर अदिति राव हैदरी, जब बॉलीवुड ने कान्स में बटोरी सुर्खियां