Love & War Latest: संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की लव एंड वॉर (Love & War) वाकई इस साल की सबसे बड़ी और मोस्ट-अवेयटेड फिल्मों में से एक है. बॉलीवुड के तीन बड़े सुपरस्टार्स रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को पहली बार एक साथ पर्दे पर लाना, संजय लीला भंसाली की तरफ से एक और शानदार सिनेमाई धमाका होने वाला है.
पूरा ख्याल रख रहे
फिल्म की एक झलक पाने के लिए बढ़ती एक्साइटमेंट के बीच, मेकर्स इस बात का पूरा ख्याल रख रहे हैं कि सब कुछ सख्त निगरानी में रहे ताकि फिल्म से जुड़ी कोई भी चीज लीक न हो. अब सेट पर मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत नहीं है. इंडस्ट्री के एक सूत्र का कहना है कि सिर्फ NDA (नो डिस्क्लोजर एग्रीमेंट) ही नहीं, संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' की टीम लीक रोकने के लिए एक्स्ट्रा कदम उठा रही है. सेट पर फोन अलाउड नहीं हैं और हर मेंबर को अंदर जाने से पहले अपना डिवाइस जमा करना पड़ता है. इससे सेट को देखने की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है.
कमान संभालते हैं
संजय लीला भंसाली जैसे डायरेक्टर जब कमान संभालते हैं, जो अपनी बारीक कहानी, भव्य फ्रेम्स और इमोशन्स से भरी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, तो उम्मीदें अपने आप आसमान छूने लगती हैं. ऐसे में इंडस्ट्री के तीन सबसे भरोसेमंद और टैलेंटेड कलाकार जब भंसाली के शानदार डायरेक्शन के साथ मिलते हैं, तो फिल्म के स्केल और इसकी कहानी को लेकर चर्चा और भी ज्यादा बढ़नी लाजमी है. संजय लीला भंसाली के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आखिरी रिलीज सीरीज हीरामंडी ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचा दी थी. इस शो में मनीषा कोइराला, रिचा चड्ढा, सोनाक्षी सिन्हा जैसी तमाम दिग्गज एक्ट्रेस नजर आई थीं. अब फैंस को उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स का काफी बेसब्री से इंतजार है.
यह भी पढ़ें : Sameera Reddy Exclusive: 'फिल्म आखरी सवाल सच्ची घटना पर आधारित, इसी तरह की फिल्म करना चाहती थी'