विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2026

'भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी मिथिला पालकर, जानें निभाएंगी कौन सा किरदार

Bhoot Bungla News: ​इस इंतजार को और बढ़ाते हुए अक्षय कुमार ने हाल ही में फिल्म की कास्ट में एक नया नाम जोड़ा है: मिथिला पालकर, अक्षय ने बताया कि मिथिला फिल्म में उनकी बहन का किरदार निभाती नजर आएंगी.

'भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी मिथिला पालकर, जानें निभाएंगी कौन सा किरदार
bollywood news

Bhoot Bungla News: भूत बंगला (Bhoot Bungla) 2026 की उन फिल्मों में से है जिसका दर्शकों को सबसे ज्यादा इंतजार है. इसकी सबसे बड़ी वजह है बॉलीवुड की 'ओजी' जोड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और प्रियदर्शन (Priyadarshan) की 16 साल बाद हो रही धमाकेदार वापसी. 'बालाजी मोशन पिक्चर्स' के बैनर तले बन रही इस फिल्म ने उन फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी है, जो इस जोड़ी की आइकॉनिक कॉमेडी फिल्में देख-देखकर बड़े हुए हैं. हर कोई उस सिग्नेचर ह्यूमर और हंसी के जादू को दोबारा पर्दे पर देखने के लिए बेताब है, जिसने पिछली कई फिल्मों को यादगार बनाया था.

फिल्म की कास्ट

​इस इंतजार को और बढ़ाते हुए अक्षय कुमार ने हाल ही में फिल्म की कास्ट में एक नया नाम जोड़ा है: मिथिला पालकर, अक्षय ने बताया कि मिथिला फिल्म में उनकी बहन का किरदार निभाती नजर आएंगी. इस फ्रेश कास्टिंग ने कहानी में एक नया एंगल जोड़ दिया है और अब फैंस बस इस जोड़ी के ऑन-स्क्रीन मैजिक का इंतजार कर रहे हैं. अक्षय कुमार ने खुद इस बारे में बताते हुए कहा कि मिथिला ने अपना सफर इंटरनेट से शुरू किया था और आज वह कई फिल्मों में काम कर रही हैं.  जल्द ही, वह एक ऐसे एक्टर के साथ नजर आएंगी जिसे मैं बहुत अच्छी तरह जानता हूं, गेस कीजिए कौन? मैं खुद! 'भूत बंगला' में मिथिला 'भूत' का नहीं, बल्कि मेरी बहन का किरदार निभाती दिखेंगी.

अक्षय और प्रियदर्शन 

​फैंस 'भूत बंगला' के लिए बेहद एक्साइटेड हैं. यह फिल्म न केवल अक्षय और प्रियदर्शन की 'ओजी' जोड़ी को 16 साल बाद वापस ला रही है, बल्कि यह एक कम्पलीट फैमिली एंटरटेनर होने वाली है. इसमें भरपूर कॉमेडी, मजेदार अफरा-तफरी और दिल को छू लेने वाले पल देखने को मिलेंगे. दर्शक अक्षय कुमार को उनके पुराने अंदाज और जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग में देखने की उम्मीद कर रहे हैं. वहीं प्रियदर्शन वही पुराना जादू और कहानियों का वो देसी तड़का वापस ला रहे हैं, जिसने उनकी पिछली फिल्मों को यादगार बनाया था.

यह भी पढ़ें : सिवनी की धनुश्री चौहान बनी 'फेमिना मिस इंडिया मध्य प्रदेश 2026'

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close