विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2024

Mirzapur 3 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज़ ! कालीन भैया का दिखेगा खास अंदाज़ 

Mirzapur 3 Trailer: सीरीज के पिछले दो पार्ट काफी हिट रहे, जहां इस सीरीज के चाहने वाले इसके तीसरे पार्ट का इंतजार काफी दिनों से कर रहे थे. जो कि अब जल्द ही धमाल मचाने के लिए आ रहा है.

Mirzapur 3 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज़ ! कालीन भैया का दिखेगा खास अंदाज़ 
Mirzapur 3 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज़ ! कालीन भैया का दिखेगा खास अंदाज़ 

Mirzapur 3 Trailer: सीरीज मिर्जापुर 3 (Mirzapur 3) का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है. जहां पिछले दिनों सीरीज की तारीख को लेकर पहेली का खेल खेला जा रहा था. वहीं, मेकर्स ने फाइनली मिर्जापुर 3 की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. बता दें, इस सीरीज का फर्स्ट लुक भी दर्शकों के सामने आ चुका है. अब इस सीरीज के चाहने वाले ट्रेलर का इंतजार काफी बेसब्री से कर रहे हैं. हम आपको बताते हैं कि दर्शकों को इस सीरीज का ट्रेलर का दीदार कब होगा.

कब सामने आएगा ट्रेलर ? 

बता दें, सीरीज के पिछले दो पार्ट काफी हिट रहे, जहां इस सीरीज के चाहने वाले इसके तीसरे पार्ट का इंतजार काफी दिनों से कर रहे थे. जो कि अब जल्द ही धमाल मचाने के लिए आ रहा है. वहीं यह भी उम्मीद जाता रहे थे कि इसका ट्रेलर भी जल्द दर्शकों के बीच में आ जाएगा. एक रिपोर्ट के अनुसार यह खबर सामने आई है कि मिर्जापुर 3 का ट्रेलर 10 दिनों के बाद रिलीज होने की संभावना है. जहां 20 जून के आसपास इसका प्रीमियम हो सकता है. हालांकि मेकर्स ने अभी मिर्जापुर 3 के ट्रेलर के रिलीज की तारीख को लेकर कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है.

इस दिन आएगी 'मिर्जापुर 3'

बीते दिन मेकर्स ने मिर्जापुर 3 की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है. वहीं यह सीरीज और ओटीटी प्लेटफार्म प्राइम वीडियो (OTT Platform Prime Video) पर अगले महीने 5 जुलाई को रिलीज होगी. वहीं रिलीज डेट की घोषणा करते हुए प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पेज पर सीरीज का नया पोस्टर जारी कर दिया. वहीं उन्होंने कैप्शन में लिखा कि कर दिए हैं प्रबंध मिर्जापुर 3 का डेट, नोट कर लीजिए मिर्जापुर प्राइम पर 5 जुलाई को... अगर सीरीज की कास्ट की बात करें तो इसमें फिर एक बार पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi), अली फजल (Ali Fazal), रसिका दुग्गल (Rasika Dugal) जैसे पुराने एक्टर्स नजर आने वाले हैं.

यह भी पढ़ें : Sonakshi Marriage: सोनाक्षी बॉयफ्रेंड जहीर के साथ रजिस्टर्ड वेडिंग करेंगी या निकाह? नजदीकी ने किया खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com