विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2024

Mardaani 3: रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' को लेकर आया अपडेट, जानें पर्द पर कब वापस आ रही हैं इंस्पेक्टर शिवानी

Mardaani 3 Latest: यशराज फिल्म्स ने अब 'मर्दानी 3' बनाने का फैसला कर लिया है. वहीं आज मर्दानी 1 को रिलीज हुए पूरे 10 साल हो गए हैं. बता दें, फिल्म का पहला पार्ट  साल 2014 में रिलीज हुआ था और फिर इस फिल्म का सीक्वल साल 2019 में आया था.

Mardaani 3: रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' को लेकर आया अपडेट, जानें पर्द पर कब वापस आ रही हैं इंस्पेक्टर शिवानी
Mardaani 3 Latest

Mardaani 3 Latest: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) काफी लंबे समय से बॉलीवुड से गायब है. जल्द रानी मुखर्जी चुनिंदा मर्दानी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में नजर आने वाली हैं. मर्दानी फ्रेंचाइजी फिल्म में मुंबई क्राइम ब्रांच की सीनियर इंस्पेक्टर शिवानी रॉय का किरदार निभाने वाली रानी मुखर्जी मर्दानी-3 (Mardaani 3) में भी नजर आएंगी.

दर्शकों के बीच जल्द आएगी 'मर्दानी 3'

यशराज फिल्म्स ने अब 'मर्दानी 3' बनाने का फैसला कर लिया है. मर्दानी फ्रेंचाईजी की पहली फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी और फिर इसका सीक्वल साल 2019 में आया था. दोनों पार्ट को दर्शकों को काफी पसंद आए थे और इनका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी काफी शानदार रहा था.

साहसी पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई

अगर इस फ्रेंचाइजी की बात करें तो रानी मुखर्जी ने एक साहसी पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है. जो हमेशा सच के लिए खड़ी रहती हैं और जिन लोगों के साथ गलत होता है उनको न्याय दिलाती हैं. फिल्म के सीक्वल में महिलाओं के साथ काफी अन्याय होते हुए दिखाया गया है. रानी मुखर्जी इस इक्वल में महिलाओं को न्याय दिलाती हुई नजर आई हैं.

रानी मुखर्जी का वर्कफ्रंट

अगर रानी मुखर्जी की वर्कफ्रंट की बात कर रहे हैं तो वह आखिरी बार 2023 में रिलीज हुई फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे (Mrs. Chatterjee vs Norway) में नजर आई थीं. इस फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था. रानी के फैंस उनको फिर से स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब नजर आ रहे थे. अब मेकर्स ने मर्दानी 3 की खबर देकर फैंस को काफी उत्साहित कर दिया है.

ये भी पढ़ें : Exclusive Interview: सिंगर प्राजक्ता शुक्रे ने कहा- 'जिन लोगों ने नर्मदा का पानी पिया, उनमें टैलेंट होता ही है...'

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com