विज्ञापन
This Article is From Sep 07, 2023

इला अरुण ने NDTV के साथ की दिल की बात, कहा- जया-शबाना को करती हूं फॉलो

अपनी फिल्म हड्डी के बारे में बोलते हुए इला अरूण ने कहा, "ये फिल्म हमारे समाज के हालातों को दर्शाती है, समाज में लोगों के साथ अत्याचार हो रहा है, लोग बहुत ही दुखी हैं. किन्नर समुदाए हमारे ही जीवन का एक हिस्सा है, जब कोई बच्चा पैदा होता है अगर उसके हाथ पैर ना हो तो हम उसको फेक देंगे क्या ?"

इला अरुण ने NDTV के साथ की दिल की बात, कहा- जया-शबाना को करती हूं फॉलो
फिल्म हड्डी में इला अरूण किन्नर की गुरूमां का रोल अदा कर रही है, ये रोल एकदम अलग है

आज का दिन दर्शकों के लिए बहुत सारे उपहार लेकर आया है, पहली बात तो आज जन्माष्टमी है लोग बड़े जोश से जन्माष्टमी मना रहे हैं. दूसरी बात आज के दिन फिल्म हड्डी zee5 पर दर्शकों के बीच आ चुकी है और फिल्म में रेवती का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस और सिंगर इला अरुण ने एन डी टी वी ( मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ ) से फिल्म के बारे में खुल कर बात की.

आज आपकी फिल्म हड्डी दर्शकों के बीच में आ चुकी है, अपने फैंस को आप क्या मैसेज देना चाहोगी ?

यह फिल्म हमारे समाज के हालातों को दर्शाती है, समाज में लोगों के साथ अत्याचार हो रहा है, लोग बहुत ही दुखी हैं. किन्नर समुदाए हमारे ही जीवन का एक हिस्सा है, जब कोई बच्चा पैदा होता है अगर उसके हाथ पैर ना हो तो हम उसको फेक देंगे क्या ? ऐसी ही फिल्म हड्डी की कहानी है जो हमारे समाज को जागरूक करती है और किन्नरों का दर्द समझाने की कोशिश करती है.

nd27u1v

इला अरूण ने अपनी गायकी और एक्टिंग दोनों से ही एक अलग मुकाम बनाया है, अपनी नई फिल्म 'हड्डी' में इन्होंने बहुत ही दमदार रोल अदा किया है. 

अपने ताली में सुष्मिता सेन को टक्कर देने की कोशिश की है क्या ?

मैनें सुष्मिता को बिल्कुल भी टक्कर नहीं दी है, सुष्मिता मेरी बहुत अच्छी फ्रेंड है, हां आप कह सकते हैं, नवाज ने सुष्मिता को टक्कर दी है, क्योंकि मैनें फिल्म में किन्नरों की गुरुमां का कैरेक्टर निभाया है, जो बिल्कुल ही अलग है.

आप बहुत ही यूनिक कैरेक्टर्स करती हैं, आज की ट्रेंडिंग एक्टर को टक्कर देने का सोचती हैं क्या ?

जी हां हम भी लाइन में सबसे आगे हैं, किसी ट्रेंडिंग ऐक्टर्स से कम हूं क्या मैं (  हंसती हैं ) जब मैं इंडस्ट्री में आई थी, तो ऐसा नहीं सोचा था की अच्छी साड़ी पहनकर डांस करना है. मेरी हमेशा से जया बच्चन, शबाना आजमी पसंदीदा एक्ट्रेस रही हैं तो हमेशा से उनको ही फॉलो किया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com