Huma Qureshi With NDTV: बीते दिन भोपाल में चल रहे द भोपाल फिल्म फेस्टिवल 2026 (The Bhopal Film Festival 2026) का समापन बड़े धूमधाम से हुआ. यह फिल्म फेस्टिवल दो दिन तक चला, जिसमें बॉलीवुड के काफी सेलिब्रिटीज शामिल हुए. बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के अलावा आम लोग भी फेस्टिवल में दिखाई दिए. बता दें, भोपाल में इस तरीके का फिल्म फेस्टिवल पहली बार हुआ. दो दिनों तक मिंटो हॉल फेस्टिवल से चमकता रहा. इस फेस्टिवल में बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) भी शामिल हुईं. इवेंट में आईं हुमा कुरैशी ने NDTV से की और फेस्टिवल के बारे में काफी कुछ कहा.
'मुझे 'बड़ी दीदी' और 'महारानी' कह सकते हो'
हुमा ने कहा कि आप मुझे 'बड़ी दीदी' और 'महारानी' दोनों का सकते हैं. फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने पर एक्ट्रेस ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि भोपाल में पहली बार फिल्म फेस्टिवल हुआ है. मेरी दोस्त का फोन आया था और उन्होंने मुझसे कहा कि हम भोपाल में फेस्टिवल कर रहे हैं और यह पहली बार भोपाल में हो रहा है. मुझे लगा कि भोपाल ने मेरे जीवन और करियर में बहुत कुछ दिया है तो मुझे यहां आना चाहिए. अपने लोगों के बीच समय देना चाहिए. यहां बहुत कमाल की फिल्में दिखाई जा रही हैं. मैं चाहती हूं कि यह फेस्टिवल हर साल हो.
फेस्टिवल में खास क्या है ?
हमारे फिल्म मेकर्स को यहां से बहुत प्यारी स्टोरीज मिल सकती हैं. एक एफर्ट की जरूरत है, उन्हें जो हमारे गांव और शहरों के फिल्म मेकर्स हैं. इसके अलावा आजकल टेक्नोलॉजी इतनी बढ़ चुकी है कि लोग छोटे मोबाइल से भी फिल्में बना सकते हैं तो हम अपने देश के बच्चों के हाथ में पॉवर दे सकते हैं. जिससे वह पूरे देश-दुनिया में वो फिल्में दिखाएं. इसीलिए जहां मेरे सपोर्ट की जरूरत होती है, मैं वहां पहुंच जाती हूं.
यह भी पढ़ें : Exclusive Interview: 'मिस वर्ल्ड 2026' में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी निकिता पोरवाल, बताया कैसी है तैयारी