Nikita Porwal With NDTV : बीते दिन हुए फेमिना मिस इंडिया मध्य प्रदेश 2026 का खिताब सिवनी की धनुश्री चौहान ने अपने नाम किया. इस प्रतियोगिता में लगभग 70 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया. इस प्रतियोगिता को जज करने के लिए फेमिना मिस इंडिया 2025 निकिता पोरवाल (Nikita Porwal) आईं. बता दें, निकिता इस साल होने जा रही मिस वर्ल्ड 2026 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं. इस मौके पर उन्होंने NDTV से बात की और अपनी तैयारियों के बारे में काफी कुछ कहा.
भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहीं
निकिता ने कहा कि मिस इंडिया जीतने के बाद मेरे जीवन में काफी बदलाव आए. मैं हर दिन कुछ नया करने का प्रयास करती हूं. निकिता ने आगे कहा कि साल मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता होने जा रही है. मैं काफी मेहनत कर रही हूं, कम्युनिकेशन स्किल इसके अलावा एक मिस वर्ल्ड कैसा सोचती है, उन चीजों पर काम कर रही हूं. मुझे लगता है कि अगर ईश्वर का आशीर्वाद मेरे साथ रहेगा तो यह खिताब भारत जरूर जीतकर लाएगा. पेजेंट की तैयारी मैंने कब की तैयारी शुरू कर दी है.
ये होना है जरूरी
निकिता ने आगे कहा कि अगर आप अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता जीतना चाहते हैं तो उसके लिए आपको डिसिप्लिन में रहना पड़ता है. अगर डेली रूटीन की बात करूं तो सुबह जल्दी उठना, वर्कआउट करना, बहुत सारा पढ़ना, डांस क्लासेस और अलग-अलग क्लासेस जॉइन करना, कई तरीके के टैलेंट राउंड होते हैं. उसी की तैयारियों में हमारा पूरा समय बीत जाता है. मुझे लगता है कि मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है. निकिता ने आगे कहा कि यह प्रतियोगिता कब और कहां होगी, अभी इसके बारे में मुझे कुछ नहीं पता. लेकिन जल्द ही मिस वर्ल्ड वेबसाइट पर सारी जानकारी आ जाएगा.
यह भी पढ़ें : सिवनी की धनुश्री चौहान बनी 'फेमिना मिस इंडिया मध्य प्रदेश 2026'