Holi Festival 2024: अमिताभ बच्चन के घर ऐसे मनाई जाती थी होली, लगा रहता था सेलिब्रिटियों का तांता

Amitabh Bachchan's Holi Celebration: बता दें, एक समय था जब मेगास्टार अमिताभ बच्चन के घर बड़े धूमधाम से होली की पार्टी होती थी. जिसमें बॉलीवुड की सभी हस्तियों को इस पार्टी में शिरकत करते हुए देखा जाता था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Holi Special: अमिताभ के घर होली पार्टी में एक टब रखा जाता था.

Amitabh Bachchan's Holi Celebration: होली का त्यौहार हमारे देश में काफी उत्साह के साथ मनाया जाता है. होली एक ऐसा त्यौहार है, जिसका इंतजार लोग काफी दिन से पहले से करते हैं. आम लोगों के अलावा बॉलीवुड के ऐसे कई सिलेब्रिटीज हैं, जो होली का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाते हैं.

आज हम बात करेंगे एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के बारे में, एक समय था जब उनके घर में होली की पार्टी रंगों से नहीं बल्कि इन चीजों से मनाई जाती थी.

Advertisement

घर पर होली की पार्टी का आयोजन करते थे अमिताभ बच्चन

बता दें, एक समय था जब मेगास्टार अमिताभ बच्चन के घर बड़े धूमधाम से होली की पार्टी होती थी. जिसमें बॉलीवुड की सभी हस्तियों को इस पार्टी में शिरकत करते हुए देखा जाता था. वहीं इस पार्टी में नाच - गाने भी हुआ करते थे.

मेहमानों की आवभगत करते थे

अमिताभ बच्चन अपने घर की पार्टी को खुद ही होस्ट करते थे. वहीं उनकी इस पार्टी में जो भी मेहमान आता था. उन मेहमानों की आवभगत खुद बिग बी करते थे.

टब में सबको डुबकी लगवाई जाती थी

अमिताभ के घर होली पार्टी में एक टब रखा जाता था. जिसमें होली के रंगों का पानी होता था. उसी रंगीन पानी में वहां मौजूद मेहमानों को डुबकी लगवाकर उनको रंगा जाता था. इस पार्टी में रंग के साथ-साथ शानदार खाना भी परोसा जाता था.

यह भी पढ़े: Interview With Daisy Shah: डेजी शाह ने NDTV से कहा,'इस नजदीकी सदस्य के साथ मनाएंगी होली'

इन सेलिब्रिटीज के यहां भी होती थी होली पार्टी

अमिताभ बच्चन के अलावा राज कपूर (Raj Kapoor), शबाना आजमी (Shabana Azmi), सुभाष घई (Subhash Ghai) जैसे सेलिब्रिटीज के यहां भी एक समय होली पार्टी का आयोजन किया जाता था. लेकिन जैसे-जैसे समय बदलता गया, इनके घर यह पार्टी होना बंद हो गई.

Advertisement

यह भी पढ़े: क्या Acting छोड़ राजनीती में कदम रखने वाली है Urvashi Rautela ? सवाल पर दिया ये जवाब