विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2026

हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान पहुंचे महाकाल के दर, लिया आशीर्वाद

Hiten Tejwani and Gauri Pradhan: महाकाल मंदिर में एक्टर हितेन पत्नी गौरी के साथ ओर साउथ एक्ट्रेस ऐश्वर्या अपने परिवार के साथ महाकाल मंदिर पहुंची. सभी सेलिब्रिटी ने नंदी हाल में करीब दो घंटे बैठकर तड़के चार बजे हुई भस्म आरती के दर्शन किए. पश्चात गर्भगृह की देहरी से बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया.

हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान पहुंचे महाकाल के दर, लिया आशीर्वाद
bollywood news

Hiten Tejwani and Gauri Pradhan: बुधवार को साउथ फिल्म की अभिनेत्री ऐश्वर्या राज (Aishwarya Raj) सहित फिल्म और टीवी अभिनेता हितेन तेजवानी (Hiten Tejwani) और गौरी प्रधान (Gauri Pradhan) पहुंचे. तीनों ने भस्म आरती दर्शन कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया.

दर्शन कर आशीर्वाद लिया

महाकाल मंदिर में एक्टर हितेन पत्नी गौरी के साथ ओर साउथ एक्ट्रेस ऐश्वर्या अपने परिवार के साथ महाकाल मंदिर पहुंची. सभी सेलिब्रिटी ने नंदी हाल में करीब दो घंटे बैठकर तड़के चार बजे हुई भस्म आरती के दर्शन किए. पश्चात गर्भगृह की देहरी से बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. बता दें,  साउथ एक्ट्रेस ऐश्वर्या राज ने सम्राट, पृथ्वीराज, प्राइड सहित कसम तेरे प्यार की फिल्मों में काम किया है. वहीं हितेन और गौरी कई टीवी सीरियल और फिल्मों में नजर आए है. दोनों सास भी कभी थी जैसे टीवी सीरियल का भी हिस्सा रहे है.

शिल्पा शेट्टी पहुंची थीं दर पर 

 दो दिन पहले एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी भी बाबा महाकाल के दर पर पहुंची थीं.  वहीं हाल ही में एक्ट्रेस नुसरत भरूचा, निमरत कौर, सारा अर्जुन, एक्टर राज अर्जुन,नयनतारा श्रीवल्ली,सिंगर जुबिन नौटियाल आए थे. KGF फेम यश,संजय दत्त, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आशुतोष राणा, जयाप्रदा, जाह्नवी कपूर, अक्षय कुमार, सारा अली खान, गोविंदा,सोनू सूद, रविकिशन, साउथ स्टार यश,मनोज वाजपेयी, राजपाल यादव, मनोज जोशी, शिल्पा शेट्टी, हेमा मालिनी, जया प्रदा, शेफाली जरीवाला, अनुपम खेर, रेखा, अनुराधा पौडवाल, मधुर भंडारकर, टीनू आनंद, दलजीत दोसांझ,मनोज मुंतशिर अभिनेता,उत्कर्ष शर्मा, सिंगर सुनंदा शर्मा, रंजीत, पॉप सिंगर हनी सिंह,कोरियोग्राफर रैमो डिसूजा, बिंदु दारा सिंह आ चुके है.

क्रिकेटर भी बाबा के भक्त 

भारतीय क्रिकेट टीम के विराट कोहली, एम एस धोनी, केएल राहुल, सुशील शर्मा ,शिखर धवन, सूर्य कुमार,और महिला क्रिकेट टीम भी शामिल हैं. वहीं पीएम नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह, मोहन भागवत,योगी आदित्य नाथ, देवेन्द्र फडणवीस,हेमंत सोरेन, नितिन गडकरी,सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राबर्ट वाड्रा सहित विदेशों के भी कई नेता बाबा का आशिर्वाद लेने आ चूके हैं.

यह भी पढ़ें : Divya Kumar Exclusive: 'पुराने गीतों को ज्यादा सुनता हूं', ये हैं पसंदीदा बॉलीवुड सिंगर्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com