विज्ञापन

Hira Warina Exclusive: 'किस किसको प्यार करूं 2' की री-रिलीज क्यों टाली गई, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Hira Warina With NDTV: एक्ट्रेस ने कहा कि हीरा वरीना मेरे बचपन का नाम है. लेकिन अगर मैं असली नाम कहूं तो वह काफी लंबा है. फिर मुझे किसी ने बताया कि हीरा वरीना सही है. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि नाम से मुझे बहुत फायदा मिल रहा है.

Hira Warina Exclusive: 'किस किसको प्यार करूं 2' की री-रिलीज क्यों टाली गई, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
bollywood news

Hira Warina With NDTV: बॉलीवुड एक्ट्रेस हीरा वरीना (Hira Warina) फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 (Kis Kisko Pyaar Karoon 2) को लेकर चर्चाओं में हैं. फिल्म बीते महीने सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. दूसरी तरफ हीरा वरीना भोपाल में हुए मिस एंड मिसेज सेंट्रल इंडिया 2026 को जज करने के लिए भोपाल आईं. जहां उन्होंने NDTV से बात कर काफी राज खोले.

वारिना हुसैन से हीरा वरीना

एक्ट्रेस ने कहा कि हीरा वरीना मेरे बचपन का नाम है. लेकिन अगर मैं असली नाम कहूं तो वह काफी लंबा है. फिर मुझे किसी ने बताया कि हीरा वरीना सही है. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि नाम से मुझे बहुत फायदा मिल रहा है. आखरी साल इसी तारीख को मैं भोपाल में ही थी. आखरी साल मैंने अपना जन्मदिन भोपाल में ही सेलिब्रेट किया. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मैं फिट रहने के लिए योगा करती हूं, लेकिन मैं बहुत खाती-पीती हूं, मैं उसमें ही खुश रहती हूं.

अंदर की सुंदरता बहुत जरूरी है

ब्यूटी पेजेंट के बारे में एक्ट्रेस ने कहा कि मेरे लिए अंदर की सुंदरता यानी मन की सुंदरता बहुत जरूरी है. अगर मैं जज करूंगी तो उसके मन की खूबसूरती देखूंगी. बाहर की सुंदरता के साथ-साथ मन की सुंदरता होना भी बहुत जरूरी है. यह महिलाओं के सपने और उनकी यात्रा को दर्शाता है. उन्होंने आगे कहा कि फिल्म किस-किस को प्यार करूं 2 री-रिलीज होने जा रही थी. लेकिन प्रोड्यूसर ने इस फिल्म को फिर से रिलीज ना करते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया. फिल्म को थिएटर्स में स्क्रीन्स नहीं मिल रही थीं. इसलिए फिल्म को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया. वैसे कपिल शर्मा की यह कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई. कपिल के फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी.

यह भी पढ़ें : Huma Qureshi Exclusive: 'जहां मेरी जरूरत होती है, मैं वहां पहुंच जाती हूं..'

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close