विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2024

Gullak 4: आज भोपाल के पीवीआर में होगा 'गुल्लक 4' का प्रीमियम, पंचायत 3 की कास्ट भी होगी शामिल

Gullak 4 Premier In Bhopal: सीरीज गुल्लक 4 इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है.अब दर्शक गुल्लक 4 की रिलीज का इंतजार काफी बेसब्री से कर रहे हैं.

Gullak 4: आज भोपाल के पीवीआर में होगा 'गुल्लक 4' का प्रीमियम, पंचायत 3 की कास्ट भी होगी शामिल
भोपाल में गुल्लक 4 का प्रीमियम रखा गया

Gullak 4 Premier In Bhopal: पिछले दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पंचायत 3 (Panchayat 3) रिलीज हुई. आपको बता दें कि इस पार्ट का दर्शक काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे. सीरीज के पिछले दो पार्ट काफी सुपरहिट रहे. जब से सीरीज का फर्स्ट लुक दर्शकों के सामने आया था. इस सीरीज के चाहने वालों का एक्साइटमेंट दोगुना हो गया. बता दें कि आज यानी 5 जून को भोपाल में गुल्लक 4 (Gullak 4) का प्रीमियम रखा गया है. जिसमें सीरीज की कास्ट के अलावा और तमाम सेलिब्रिटीज भी शिरकत की.

भोपाल में हुआ 'गुल्लक 4' का प्रीमियम

बता दें, सीरीज गुल्लक 4 इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. पंचायत 3 रिलीज होने के बाद अब दर्शक गुल्लक 4 की रिलीज होने का इंतजार काफी बेसब्री से कर रहे हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार गुल्लक 4 का प्रीमियर 5 जून 2024 को भोपाल के पीवीआर में हुआ. इसमें गुल्लक 4 की कास्ट में सुनीता और शाद ने शिरकत की. रिपोर्ट के अनुसार यह भी खबर है कि पंचायत 3 के मेकर्स और लगभग सारी कास्ट इस प्रीमियर में हिस्सा लेने जा रही है. इस प्रीमियर में इन लोगों के अलावा कुछ चुनिंदा लोगों को ही प्रीमियर में बुलाया गया था.

इस दिन रिलीज होगी 'गुल्लक 4'

अगर सीरीज की रिलीज की बात करें, तो यह सीजन 7 जून 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव (OTT Platform Sony Liv) पर रिलीज होने के लिए तैयार है. इस सीरीज की सारी कास्ट काफी एक्साइटेड नजर आ रही है. सीरीज गुल्लक 4 की शूटिंग भोपाल और उसके आसपास के बाहरी क्षेत्रों में हुई है. सीरीज की शूटिंग के दौरान कास्ट को भोपाल की गलियों में एंजॉय करते हुए भी देखा गया और कास्ट अक्सर भोपाल की तारीफ करते हुए नजर आए.

यह लोग होंगे शामिल

गुल्लक 4 के प्रीमियर में पंचायत 3 के डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा (Deepak Kumar Mishra), चंदन राय (Chandan Roy),  दुर्गेश (Durgesh) और तमाम कास्ट भी शामिल थे. प्रीमियर को लेकर यह सभी काफी उत्सुक नजर दिखे.

ये भी पढ़ें: Smriti Irani Post Viral: अमेठी में हारने के बाद स्मृति ईरानी ने किया भावुक पोस्ट, जानिए क्या लिखा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com