विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2024

Gullak 4 Exclusive: एक्ट्रेस सुनीता राजवर ने NDTV को बताया,'नीना गुप्ता ने मुझसे कहा कि तुमने पार्टी बदल ली...'

Gullak 4 Exclusive With NDTV: जब सुनीता और साद से पूछा गया कि आज भोपाल में 'गुल्लक 4' की स्क्रीनिंग रखी गई है. आप कितनी एक्साइटेड हैं? इसका जवाब देते हुए पहले सुनीता ने कहा कि मैं काफी खुश हूं कि आज भोपाल में सीरीज की स्क्रीनिंग है और जब किसी एक्टर को पब्लिक का लाइव रिस्पांस मिलता है.

Gullak 4 Exclusive: एक्ट्रेस सुनीता राजवर ने NDTV को बताया,'नीना गुप्ता ने मुझसे कहा कि तुमने पार्टी बदल ली...'
भोपाल में 'गुल्लक 4' की स्क्रीनिंग

Gullak 4 Exclusive With NDTV: इन दोनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सीरीज पंचायत 3 (Panchayat 3) लोगों के बीच में छाई हुई है. बता दें, इस सीरीज को दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है. जहां इस शो ने ओटीटी पर बाकी सारे शोज को पछाड़ दिया है. बता दें, 7 जून को सीरीज गुल्लक 4 (Gullak 4) ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव (OTT Platform Sony Liv) पर रिलीज होने जा रहा है. इस मौके पर भोपाल में गुल्लक 4 की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई. जिसमें शामिल होने के लिए सीरीज की कास्ट सुनीता राजवर (Sunita Rajwar) और साद बिलग्रामी (Saad Bilgrami) भोपाल आए. जहां उन्होंने एनडीटीवी से अपने एक्सपीरियंस शेयर किए.

भोपाल में 'गुल्लक 4' की स्क्रीन को लेकर यह कहा

जब सुनीता और साद से पूछा गया कि आज भोपाल में 'गुल्लक 4' की स्क्रीनिंग रखी गई है. आप कितनी एक्साइटेड हैं? इसका जवाब देते हुए पहले सुनीता ने कहा कि मैं काफी खुश हूं कि आज भोपाल में सीरीज की स्क्रीनिंग है और जब किसी एक्टर को पब्लिक का लाइव रिस्पांस मिलता है. उससे ज्यादा खुशी से बढ़कर कुछ हो ही नहीं सकता. आज जो स्क्रीनिंग होगी वह हमको एक थिएटर वाला एक्सपीरियंस देने वाली है और इस सीरीज को जो भोपाल और मध्य प्रदेश का प्यार मिला है. वह सरआंखों पर है. वहीं साद ने कहा कि आज प्रीमियर को लेकर मैं काफी खुश हूं और इस सीरीज को जनता का बहुत प्यार मिला है. उसका मैं शुक्रगुजार हूं.

सुनीता मेरी मां जैसी हैं

वहीं साद ने आगे बात करते हुए कहा कि सुनीता मेरी मां जैसी हैं और मैं उनको मां की तरह इज्जत देता हूं. सुनीता ने भी आगे बात करते हुए कहा कि साद बहुत ही शानदार बच्चा है और हम पहले भी एक सीरीज में काम कर चुके हैं. जिसमें मैं साद की मां बनी थी.

'पंचायत 3' के एक्टर के बारे में यह कहा

जब सुनीता से पूछा गया कि आप पंचायत के सीजन्स में भी नजर आई हैं. आपकी सेट पर किस एक्टर से सबसे अच्छी बॉन्डिंग थी? इसका जवाब देते हुए सुनीता ने कहा कि मेरी सभी एक्टर से काफी अच्छी बॉन्डिंग थी. नीना गुप्ता जी बहुत सीनियर हैं, उनसे मेरी 12-13 साल पुरानी दोस्ती है और मैं उनकी बहुत इज्जत करती हूँ, उनका बहुत सम्मान भी करती हूं. रघुवीर, चंदन काफी शानदार एक्टर हैं.

जब नीना ने कहा- 'पार्टी बदल ली'

सुनीता ने आगे बात करते हुए कहा कि मेरी नीना गुप्ता जी से बहुत प्यारी दोस्ती है. हम शाम को अक्सर साथ में वॉक करते थे. ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर भी साथ में करते थे. वहीं सुनीता ने 'पंचायत 3' की शूटिंग का एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि एक बार मैं और बाकी दूसरी कास्ट सेट पर जल्दी पहुंच गए थे. जहां डायरेक्टर हमें पूरा सीन समझ रहे थे. वहीं दूसरी तरफ नीना गुप्ता खड़ी होकर मुझे देख रही थीं और उन्होंने दूसरे एक्टर्स के साथ मुझे देख बहुत ही मजाकिया तरीके से कहा कि अब तो तुमने पार्टी बदल ली. अब तो तुम मुझसे बात भी नहीं करोगी. तब मैंने नीना जी से हंसकर कहा था कि नहीं नहीं ऐसी बात नहीं है. मैं जैसे ही सेट पर आई वैसे ही डायरेक्टर सर मुझे सीन समझने लगे. मैं यह कह सकती हूं कि नीना गुप्ता बहुत ही शानदार एक्ट्रेस हैं.

मैं बचपन में चोर था

जब साद से उनके बचपन का कोई एक किस्सा पूछा गया तो उन्होंने बात करते हुए कहा कि बचपन में मैं घर में पैसे चोरी करने वाला लड़का था (हंसकर कहा). मैं पहले 10-20 रुपए चोरी करता था. फिर 50-100 रुपए चोरी करने लगा था. जिसके बाद मेरी इतनी पिटाई लगी कि दिमाग ठिकाने आ गया. एक बार बचपन में मैं घर का कुछ लोहे का सामान बेच रहा था. उस वक्त मेरे बड़े पापा ने मुझे बेचते हुए देख लिया. इसके बाद मेरी खूब पिटाई लगी. लेकिन अब मैं सुधर गया हूं और लोगों के दिल चुरा रहा हूं.

ये भी पढ़ें: Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर ने हाथ में ड्रिप लगी फोटो की शेयर, मलाइका संग ब्रेकअप के रूमर्स के बीच वजह आई सामने...

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com