विज्ञापन
This Article is From Jun 23, 2025

इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं ये फिल्में और सीरीज, मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज

Fims And Series On OTT: सीरीज पंचायत 4 आने वाली 24 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है. इस सीरीज में फुलेरा गांव की कहानी फिर से दर्शकों को देखने के लिए मिलेगी. जहां इस सीरीज में चुनावी माहौल देखने को मिलेगा. 

इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं ये फिल्में और सीरीज, मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज
films and series on ott

Fims And Series On OTT: जून का महीना सिनेमा प्रेमियों के लिए बहुत ही मजेदार है. क्योंकि इस महीने सिनेमाघरों में काफी बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं. इन दिनों आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. एक्टर आमिर खान ने भी फिल्म के प्रमोशन के दौरान यह स्पष्ट कर दिया कि वह अपनी फिल्म सितारे जमीन पर को ओटीटी पर रिलीज नहीं करेंगे. वह इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद डायरेक्ट यूट्यूब पर रिलीज करेंगे. आमिर ऐसा क्यों कर रहे हैं, उनकी क्या स्कीम है. इस बात को लेकर भी लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. हालांकि फिल्म को सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. वहीं दूसरी तरफ इस हफ्ते काफी फिल्में और सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं. आज हम आप उन फिल्मों और सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं. जिनको आप घर बैठे अपने परिवार के साथ देख सकते हैं.

पंचायत 4 

सीरीज पंचायत 4 आने वाली 24 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है. इस सीरीज में फुलेरा गांव की कहानी फिर से दर्शकों को देखने के लिए मिलेगी. जहां इस सीरीज में चुनावी माहौल देखने को मिलेगा. 

काउंट डाउन

अगर आप एक्शन के दीवाने हैं तो आप इसको अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. 24 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है.

मिस्त्री 

राम कपूर की यह सीरीज जिओ सिनेमा पर जल्द रिलीज हो रही है. यह एक फैमिली सीरीज है. जिसमें आपको हंसी-मजाक देखने के लिए मिलेगा. राम कपूर इन दिनों सीरियल से ज्यादा वेब सीरीज में नजर आ रहे हैं.

रेड 2 

फिल्म रेट 2 भी 27 जून सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है. जहां दर्शक अपने घर बैठे परिवार के साथ इस फिल्म का आनंद ले सकते हैं.

ये भी पढ़े: Panchayat 4: रघुवीर यादव ने सीहोर की यादों को किया ताजा, कहा- 'लोग खाना बनाकर खिलाते..'

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com