विज्ञापन
This Article is From Jun 23, 2025

Panchayat 4: रघुवीर यादव ने सीहोर की यादों को किया ताजा, कहा- 'लोग खाना बनाकर खिलाते..'

Panchayat 4: पंचायत के सारे सीजंस की शूटिंग भोपाल के पास सीहोर में हुई है. जहां सीरीज की कास्ट ने काफी लंबे समय तक सीहोर में समय गुजारा.

Panchayat 4: रघुवीर यादव ने सीहोर की यादों को किया ताजा, कहा- 'लोग खाना बनाकर खिलाते..'
panchayat 4

Panchayat 4: पंचायत 4 कल यानी 24 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो (Prime Video) पर रिलीज होने जा रही है. जहां आम लोगों के अलावा सीरीज की कास्ट भी इस सीजन को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रही है. जहां अब इस सीरीज में ड्रामा, इमोशंस, चुनावी माहौल सब कुछ नजर आने वाला है. जब से सीरीज का फर्स्ट लुक आया था. तब से इसके चाहने वाले सीरीज के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में सीरीज की कास्ट रघुवीर यादव (Ragubir Yadav) ने NDTV से बात करते हुए सीहोर में हुई शूटिंग के पलों को याद किया और काफी कुछ कहा.

'लोग खाना बनाकर खिलाते थे'

पंचायत के सारे सीजंस की शूटिंग भोपाल के पास सीहोर में हुई है. जहां सीरीज की कास्ट ने काफी लंबे समय तक सीहोर में समय गुजारा. हाल ही में रघुवीर यादव ने एनडीटीवी से बातचीत के दौरान सीहोर की यादों को ताजा किया और कहा कि सीरीज में जो घर, गलियां दिखाई गई हैं. उससे अच्छी जगह कहीं हो ही नहीं सकती. हमारा काफी शानदार एक्सपीरियंस रहा. जिस घर में हम शूट करते थे. वो लोग हमारी काफी अच्छे से खातेदारी करते थे. लोग हमको तरह-तरह का खाना बनाकर भी खिलाते थे. हम रात भर शूटिंग करते थे, जिससे उनकी नींद भी खराब होती थी. लेकिन उनको कोई दिक्कत नहीं होती थी.

दिखेगा चुनावी माहौल

इस बार सीरीज की कहानी काफी मजेदार होने वाली है. क्योंकि सीरीज में मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच चुनावी घमासान देखने को मिलेगा. अगर सीरीज की कास्ट की बात करें तो रघुवीर यादव के अलावा जीतू भैया, नीना गुप्ता जैसे तमाम एक्टर्स नजर आने वाले हैं. आखिर मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच कौन जीतेगा. यह तो सीरीज के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा.

ये भी पढ़े: Dolly Ahaluwalia Exclusive: 'हम जिनको एब्नार्मल बच्चे कहते हैं, वो हमको इंसानियत सिखाते हैं..'

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com