विज्ञापन

Exclusive: बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं रोडीज विनर आशीष भाटिया

Ashish Bhatia With NDTV: आशीष ने कहा कि मेरा हाल ही में रिलीज हुआ सॉन्ग 'कशिश' काफी वायरल हुआ है. जिसको सुनने के लिए लोग इवेंट में आए हैं. इसके अलावा ऐसी कई गाने हैं जो मैंने गाए हैं. उनको आज मैं परफॉर्म करूंगा.

Exclusive: बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं रोडीज विनर आशीष भाटिया
bollywood news

Ashish Bhatia With NDTV: अपनी मेहनत और लगन से हर किसी के दिल में जगह बनाने वाले रोडीज के विनर आशीष भाटिया (Ashish Bhatia) आज के समय एक जाना पहचाना नाम हैं. बता दें, आशीष स्प्लिट्स विला 13 का भी हिस्सा रह चुके हैं. आज के समय युवा आशीष को सोशल मीडिया पर फॉलो भी करते हैं. हाल ही में आशीष एक इवेंट में हिस्सा लेने के लिए भोपाल आए. जहां उन्होंने NDTV से बात की और कई मुद्दों पर अपनी राय रखी.

आशीष भाटिया ने ये कहा

आशीष ने कहा कि मेरा हाल ही में रिलीज हुआ सॉन्ग 'कशिश' काफी वायरल हुआ है. जिसको सुनने के लिए लोग इवेंट में आए हैं. इसके अलावा ऐसी कई गाने हैं जो मैंने गाए हैं. उनको आज मैं परफॉर्म करूंगा. भोपाल के लिए आज का दिन स्पेशल होने वाला है. मुझे यह भी बताया कि काफी फैमिलीज और कपल भी आने वाले हैं. मैं पहली बार भोपाल आया हूं. मुझे काफी दिनों से लोग भोपाल आने के लिए कह रहे थे और फाइनली आज मैं आप सबके बीच आ गया.

आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में ये कहा

आशीष ने कहा कि मैं जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाला हूं. मेरी फिल्म बुम्बा जल्द ही दर्शकों के बीच में आएगी. इस फिल्म की ज्यादा शूटिंग पंजाब में हुई है. फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ के आसपास शूट हुई है. मैं इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हूं.

सनी लियोन करती हैं होस्ट

स्प्लिट्सविला सीजंस को काफी समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन होस्ट करती हुई आई हैं. सनी लियोन को इस शो में देखने के लिए उनके फैंस काफी बेताब रहते हैं. आशीष ने रोडीज और स्प्लिट्सविला से एक खास पहचान बनाई है. अब वह बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Sunanda Sharma Exclusive: 'मैं कुछ नहीं करती, फिर भी न्यूज बन जाती है..'

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close