विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2026

Exclusive: खुशी मुखर्जी ने अपने परिवार सहित ये अन्य लोगों पर लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप

Khushi Mukherjee With NDTV: एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे एक बात समझ में आ गई कि कोई किसी का नहीं होता. लोगों की खुद की फैमिली होती है, यहां तो मेरी खुद की फैमिली भी मेरे साथ नहीं है.

Exclusive: खुशी मुखर्जी ने अपने परिवार सहित ये अन्य लोगों पर लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप
bollywood news

Khushi Mukherjee With NDTV: एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी (Khushi Mukherjee) किसी न किसी बात को लेकर विवादों में रहती हैं. बता दें, अपने कपड़ों के स्टाइल को लेकर खुशी मुखर्जी चर्चा में रही हैं. इसके अलावा काफी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज उनकी इस स्टाइल का खुलकर विरोध भी कर चुके हैं. इन दिनों खुशी मुखर्जी ब्लैकमेल और कई सारी चीजों का सामना कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने NDTV से बात कर अपने परिवार और अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए, आखिर उन्होंने क्या कहा, आपको बताते हैं.

'कोई किसी का नहीं होता'

एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे एक बात समझ में आ गई कि कोई किसी का नहीं होता. लोगों की खुद की फैमिली होती है, यहां तो मेरी खुद की फैमिली भी मेरे साथ नहीं है. मुझे मेंटली और फिजिकली टॉर्चर किया जाता है. बचपन से मेरे दिमाग में कई तरीके की चीजें भरी हुई हैं. जब भी कुछ बोलती हूं तो मुझे चुप करा दिया जाता है. हमारी सोसाइटी में एक लड़की कुछ बोले तो वह गलत है और आदमी जो भी कहे वह सही है. मुझे फिजिकली टॉर्चर से ज्यादा मेंटली टॉर्चर किया जा रहा है.

इन लोगों पर लगाया आरोप

खुशी मुखर्जी ने अपने परिवार के साथ-साथ एक राजनीतिक संगठन पर भी परेशान करने का आरोप लगाया है. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि जब-जब मेरे दोस्तों को मेरी जरूरत हुई तो मैं हर तरीके से उनके साथ रही हूं. आज ऐसा समय आ गया है कि मुझे डॉक्टर, एडवोकेट, फैमिली कोई सपोर्ट नहीं कर रहा है. एक्ट्रेस ने अपनी मां के साथ-साथ अपने भाई पर भी मार-पीट का आरोप लगाया है. लोगों को लगता है कि ऐसी लड़कियों को ऐसे ही मारना चाहिए. लेकिन कभी लोगों ने यह नहीं सोचा कि वह किस अवस्था में रह रही है.

यह भी पढ़ें : प्राइड और परफेक्ट मूंछ, आमिर खान से आयुष्मान खुराना तक, बॉलीवुड के कॉप लुक्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com