Manoj Joshi With NDTV: बॉलीवुड के सीनियर एक्टर मनोज जोशी (Manoj Joshi) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. मनोज ने बॉलीवुड की काफी बड़ी फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा बॉलीवुड के काफी बड़े एक्टर्स के साथ भी पर्दे पर नजर आ चुके हैं. इन दिनों मनोज अपनी आने वाली फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. जहां काफी लंबे समय बाद मनोज, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे. हाल ही में मनोज अपना थिएटर शो चाणक्य (Chanakya) का मंचन करने के लिए भोपाल आए. जहां उन्होंने NDTV से बात की और काफी पहलुओं पर अपनी राय रखी.
भारत का बताया इतिहास
मनोज जोशी ने चाणक्य के बारे में बात करते हुए कहा कि चाणक्य और चंद्रगुप्त 2500 वर्ष पूर्व पैदा हुए थे. उस वक्त राष्ट्र खंड- खंड में बंटा हुआ था. उस समय हमारे भारत की सीमा ईरान तक थी. जो बिखरा हुआ हमारा राष्ट्र था, उसका संकल्प लेकर मौर्य साम्राज्य की नीम रखी, तभी मौर्य साम्राज्य की स्थापना हुई थी. क्योंकि एलेग्जेंडर ने हमारे ऊपर आक्रमण किया था. अगर सीमाएं सुरक्षित रहेंगी तभी हमारा राष्ट्र सुरक्षित रहेगा. चाणक्य ने चंद्रगुप्त को कैसे इस राष्ट्र का साम्राज्य दिया. आपको चाणक्य के शो में यही देखने के लिए मिलेगा.
हमारा स्वर्ण इतिहास
मनोज जोशी ने कहा कि हमारा जो स्वर्ण इतिहास है. वह अगली पीढ़ी तक नहीं पहुंचा है. यह नाटक 38 सालों से लगातार चल रहा है. आज की पीढ़ी, कल की पीढ़ी सभी के लिए है और यह इतिहास जानने के लिए भी लोग शो को देखने के लिए आ रहे हैं. हमने भारत के कोने-कोने में इसके शोज किए हैं. एक्टर ने बोला कि चाणक्य की कोई एक नीति नहीं है. आपको इसके लिए पढ़ना पड़ेगा. एक नीति जरूर है कि हर किसी को सोचना चाहिए कि मैं अपने देश के लिए क्या कर सकता हूं. इसी सोच की वजह से 140 करोड़ कदम हमारा देश आगे बढ़ता है. इसलिए राष्ट्रीय सर्वोपरि है.
'भूत बंगला' के बारे में ये कहा
एक्टर ने फिल्म भूत बंगला के बारे में कहा कि यह फिल्म बहुत ही एंटरटेनिंग है. बच्चे भी इस फिल्म को देखने के लिए जा सकते हैं. यह फिल्म सभी को देखना चाहिए. लोगों को बहुत आनंद आएगा. इसके साथ-साथ 25 अप्रैल को मेरा नया नाटक सरदार पटेल पर आधारित है, वह भी आने वाला है जो मुंबई में आयोजित होगा.
यह भी पढ़ें : ‘एक दिन' उसी वीकेंड होगी रिलीज, जब आमिर खान की ‘कयामत से कयामत तक' ने जीता था दिल