विज्ञापन

Exclusive Interview: 'मुझे इंडियन आईडल 12 से पैसा-शोहरत सब कुछ मिला'- सायली कांबले

Sayli Kamble With NDTV: सयाली ने 'इंडियन आईडल 12' के एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए कहा कि मुझे इस शो में बहुत ज्यादा म्यूजिक सीखने को मिला. मैंने कई बड़े लोगों के साथ गाने गाए, पूरी दुनिया घूमने का अवसर मिला और बहुत पैसे भी कमाए, जितना कभी नहीं सोचा था उतना पैसा कमाया.

Exclusive Interview: 'मुझे इंडियन आईडल 12 से पैसा-शोहरत सब कुछ मिला'- सायली कांबले
bollywood news

Sayli Kamble With NDTV: चैत्र नवरात्रि का समय चल रहा है. इन दिनों हर कोई माता की आस्था में डूबा हुआ है. हिंदुस्तान के हर एक मंदिर में श्रद्धालु माता की पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं. नवरात्रि को आम लोगों के अलावा बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी बड़े खास अंदाज में मनाते हैं. ऐसा पहली बार हो रहा है कि चैत्र नवरात्रि में भोपाल में गरबा का आयोजन हो रहा है. जिसमें हिस्सा लेने के लिए इंडियन आईडल 12 से अपनी पहचान बनाने वाली सायली कांबले (Sayli Kamble) गरबा महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देंगी. हाल ही में उन्होंन NDTV से बात की और कई मुद्दों पर अपनी राय रखी.

'बहुत ज्यादा म्यूजिक सीखा'

सयाली ने 'इंडियन आईडल 12' के एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए कहा कि मुझे इस शो में बहुत ज्यादा म्यूजिक सीखने को मिला. मैंने कई बड़े लोगों के साथ गाने गाए, पूरी दुनिया घूमने का अवसर मिला और बहुत पैसे भी कमाए, जितना कभी नहीं सोचा था उतना पैसा कमाया. मेरी फैमिली पहले से काफी अच्छी है इसलिए पर्सनल लाइफ में तो कोई बदलाव नहीं आया. लेकिन अलग-अलग लोगों के साथ म्यूजिक सीखने का अवसर मिला. इसके अलावा बहुत बड़े-बड़े स्टेज पर परफॉर्म करने का मौका मिला जैसे मैं गरबा में अपने शो की प्रस्तुति दूंगी.

'जब मैं छोटी थी'

सिंगर ने कहा जब मैं छोटी थी तब से ही मुझे गरबा खेलने का बहुत शौक है. मैं गुजराती हूं, मुझे डांस करना, गरबा करना बहुत पसंद है. मैं बचपन से ही नवरात्रि में गरबा खेलने जाती थी. मैंने काफी गुजराती गाने सीखे, कुछ हिंदी गाने जो गरबा में काफी प्रसिद्ध है. अब जो शो करूंगी उसमें बहुत धमाल होने वाला है क्योंकि मैं जो भी गाती हूं दिल से गति हूं. जो दिल से गाता है, वह सभी के दिल तक पहुंचता है. सिंगर ने आगे कहा कि हमारे इंडिया में काफी टैलेंटेड सिंगर्स हैं. जिनको फिल्मों में गाने का मौका नहीं मिला. लेकिन सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म बन चुका है. जहां हर कोई अपने गाने डाल सकते हैं.

यह भी पढ़ें : 26 मार्च से 'आर्ट फेस्टिवल 2026' की होगी शुरुआत. ये दिग्गज देंगे अपने नाटक की प्रस्तुति

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close