Exclusive Interview: भोपाल में ‘डॉक्टर आरंभी’ का प्रमोशन, बातचीत में ऐश्वर्या खरे, आदित्य रेडीज और अंजुम फकी

Bhopal News:अंजुम फकी ने ऐश्वर्या खरे के साथ अपने पुराने कनेक्शन का जिक्र करते हुए कहा कि उनका रिश्ता पहले से ही खास रहा है. ऐश्वर्या भाग्य लक्ष्मी में थीं और अंजुम कुंडली भाग्य में. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि यह उनका भाग्य ही है कि अब तीनों ‘A’ नाम वाले कलाकार एक साथ इस शो में काम कर रहे हैं और दर्शकों के लिए कुछ अलग लेकर आने वाले हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
bollywood news

Bhopal News: भोपाल (Bhopal) में अपने नए शो डॉ. आरंभी (Dr. Aarambhi) के प्रमोशन के दौरान ऐश्वर्या खरे (Aishwarya Khare), आदित्य रेडीज (Aditya Redij) और अंजुम फकी (Anjum Fakih) ने NDTV से खास बातचीत की. तीनों कलाकारों ने शो में अपने किरदारों और एक-दूसरे के साथ काम करने के अनुभव साझा किए.

पुराना रिश्ता, नई शुरुआत

अंजुम फकी ने ऐश्वर्या खरे के साथ अपने पुराने कनेक्शन का जिक्र करते हुए कहा कि उनका रिश्ता पहले से ही खास रहा है. ऐश्वर्या भाग्य लक्ष्मी में थीं और अंजुम कुंडली भाग्य में. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि यह उनका भाग्य ही है कि अब तीनों ‘A' नाम वाले कलाकार एक साथ इस शो में काम कर रहे हैं और दर्शकों के लिए कुछ अलग लेकर आने वाले हैं.

साथ काम करने का अनुभव

आदित्य रेडीज ने दोनों अभिनेत्रियों के साथ काम करने को बेहद खास बताया. उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या जिस खूबसूरती से इमोशनल सीन्स निभाती हैं, वह सीखने लायक है. वहीं अंजुम की बोल्ड और मजबूत पर्सनैलिटी उनके किरदार को और प्रभावशाली बनाती है.

भोपाल से भावनात्मक जुड़ाव

भोपाल में प्रमोशन के दौरान ऐश्वर्या खरे भावुक भी नजर आईं. उन्होंने कहा कि भोपाल उनका होमटाउन है और यहां आकर उन्हें बेहद होमली महसूस होता है. उन्होंने इसे अपने लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि अपने ही शहर में अपने काम को दर्शाना उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा है.

Advertisement

ग्रे किरदारों की सच्चाई

तीनों कलाकारों ने अपने किरदारों पर बात करते हुए स्पष्ट किया कि वे पारंपरिक निगेटिव रोल में नहीं हैं. आदित्य और अंजुम ने कहा कि उनके किरदार अपने हक और अपने प्यार के लिए खड़े होते हैं. अगर अपने हक़ की बात करना सेल्फिश कहलाता है, तो वे इसे स्वीकार करते हैं.
उन्होंने यह भी कहा कि वे ग्रे किरदार निभा रहे हैं, जो आज के समय की सच्चाई के ज्यादा करीब हैं. उनके अनुसार समाज में पूरी तरह सही या गलत लोग कम ही मिलते हैं. अगर हम किसी के लिए अच्छे हैं, तो किसी और के लिए बुरे भी हो सकते हैं.

दर्शकों के लिए क्या खास

कलाकारों के मुताबिक डॉक्टर आरंभी रिश्तों, भावनाओं और परिस्थितियों के बीच इंसानी संघर्ष को रियल अंदाज में दिखाएगा. शो में हर किरदार अपनी जगह सही नजर आएगा, जो कहानी को और प्रभावशाली बनाता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें : Mallika Prasad Exclusive: मिलिए 'मर्दानी 3' की 'अम्मा' से, दी रानी मुखर्जी को कड़ी टक्कर