विज्ञापन

क्या 'Dhurandhar 2' में Arjun Rampal का खलनायक अवतार हर सीन में छा जाता है ?

Arjun Rampal In Dhurandhar : करीब चार घंटे लंबी इस फिल्म में रामपाल हर फ्रेम में एक अलग ही डर पैदा करते हैं. उनका क्रू कट लुक, सिगार पीते हुए अंदाज, गोल्डन टूथ की झलक और तीखी नजरें.

क्या 'Dhurandhar 2' में Arjun Rampal का खलनायक अवतार हर सीन में छा जाता है ?
bollywood news

Arjun Rampal In Dhurandhar : आदित्य धर (Aditya Dhar) की इस फिल्म ने सिनेमाघरों में धमाकेदार एंट्री की है. रणवीर सिंह (Ranveer Singh), संजय दत्त (Sanjay Dutt), आर माधवन (R. Madhavan) और सारा अर्जुन (Sara Arjun) जैसे दमदार कलाकारों से सजी यह फिल्म दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया बटोर रही है. लेकिन फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है. अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के बीच की जबरदस्त टक्कर. जहां रणवीर सिंह का हमजा अली मजारी जोश और ताकत से भरा है, वहीं अर्जुन रामपाल का ISI मेजर इकबाल ठंडे खौफ और खामोश खतरनाकी का प्रतीक बनकर उभरता है.

अर्जुन रामपाल हर फ्रेम में

करीब चार घंटे लंबी इस फिल्म में रामपाल हर फ्रेम में एक अलग ही डर पैदा करते हैं. उनका क्रू कट लुक, सिगार पीते हुए अंदाज, गोल्डन टूथ की झलक और तीखी नजरें. सब मिलकर उनके किरदार को और भी भयावह बना देते हैं. रामपाल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह स्क्रीन पर अभिनेता नहीं, बल्कि किरदार बनकर सामने आते हैं. उनकी संयमित और नियंत्रित परफॉर्मेंस ही इस किरदार को और ज्यादा प्रभावशाली बनाती है. खासकर रणवीर सिंह के साथ उनकी दुश्मनी फिल्म का हाई पॉइंट है, जहां हर सीन में तनाव महसूस होता है. फिल्म में उनका हर कदम, हर वार और हर संवाद अपनी अलग छाप छोड़ता है. जैसे ही वह स्क्रीन पर आते हैं, एक ही ख्याल आता है. अब कुछ बड़ा होने वाला है.

बड़े पर्दे पर

कुल मिलाकर धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) एक ऐसी फिल्म है जिसे बड़े पर्दे पर देखने का अलग ही मजा है. आदित्य धर ने एक बार फिर एक भव्य और दमदार सिनेमाई अनुभव पेश किया है. अगर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने भारत में अब तक 492 करोड़ रुपये के आसपास का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म अब 500 करोड़ रुपये के करीब पहुंचने में थोड़ी सी दूर ही है. फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी कमाल कर रही है. रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने वर्ल्डवाइड 761करोड़ रुपये के आसपास का कलेक्शन कर लिया है.

यह भी पढ़ें : 'द राजा साब' एक्ट्रेस रिद्धि कुमार ने थिएटर ट्रेनिंग के अनुभव पर की बात

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close