विज्ञापन
This Article is From Apr 14, 2026

दीपिका पादुकोण की फाउंडेशन ने मिलाया हाथ, छिंदवाड़ा के ग्रामीण इलाकों में बेहतर होगी मानसिक स्वास्थ

Deepika Padukone News: ​छिंदवाड़ा के सौसर ब्लॉक में जनवरी 2023 में शुरू हुआ यह प्रोग्राम पहले 60 गांवों तक पहुंचा था और अब इसका दायरा बढ़कर 134 गांवों तक हो गया है, जिससे 1,595 लोगों को फायदा मिल रहा है.

दीपिका पादुकोण की फाउंडेशन ने मिलाया हाथ, छिंदवाड़ा के ग्रामीण इलाकों में बेहतर होगी मानसिक स्वास्थ
bollywood news

Deepika Padukone News:  दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की संस्था 'द लाइव लव लाफ फाउंडेशन' (LLL) ने बिसलेरी इंटरनेशनल के साथ तीन साल की सीएसआर (CSR) पार्टनरशिप का ऐलान किया है. इस साझेदारी का मकसद मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में ग्रामीण कम्युनिटी मेंटल हेल्थ प्रोग्राम को बढ़ावा देना है.

60 गांवों तक पहुंचा 

​छिंदवाड़ा के सौसर ब्लॉक में जनवरी 2023 में शुरू हुआ यह प्रोग्राम पहले 60 गांवों तक पहुंचा था और अब इसका दायरा बढ़कर 134 गांवों तक हो गया है, जिससे 1,595 लोगों को फायदा मिल रहा है. इस साल यह पहल बिछुआ ब्लॉक तक भी पहुंच गई है, जिसमें 42 नए गांव जोड़े गए हैं और मानसिक बीमारी से जूझ रहे 200 लोगों की मदद की जा रही है. बिसलेरी इंटरनेशनल के सपोर्ट से छिंदवाड़ा जिले में इस प्रोग्राम की पहुंच और मजबूत होगी, साथ ही ऐसा सिस्टम तैयार किया जाएगा जिससे वहां के लोग भविष्य में इन प्रयासों को खुद आगे बढ़ा सकें. ​इस पार्टनरशिप पर बात करते हुए बिसलेरी इंटरनेशनल की वाइस चेयरपर्सन जयंती चौहान ने कहा कि बिसलेरी में हमारा मानना है कि असली बदलाव तब आता है जब हम समाज को जागरूक करें और उन्हें खुद अपना भविष्य संवारने के साधन दें. मेंटल हेल्थ हमारी सेहत का अहम हिस्सा है, लेकिन ग्रामीण भारत में अभी भी इसे वह पहचान नहीं मिली है जिसकी जरूरत है. हमें छिंदवाड़ा में 'द लाइव लव लाफ फाउंडेशन' के काम को सपोर्ट करने पर गर्व है. हमें उम्मीद है कि इस पहल से समाज में बेहतर समझ और देखभाल का माहौल बनेगा.

फाउंडेशन मेंटल हेल्थ

द लाइव लव लाफ फाउंडेशन की फाउंडर दीपिका पादुकोण ने कहा कि शुरुआत से ही हमारा फाउंडेशन मेंटल हेल्थ की अहमियत के बारे में जागरूकता फैलाने और देश भर में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को आसान और किफायती बनाने के लिए काम कर रहा है. हमारा रूरल प्रोग्राम इसी कोशिश का एक जरूरी हिस्सा है. हमें खुशी है कि छिंदवाड़ा में हमारे काम को और मजबूत करने के लिए बिसलेरी इंटरनेशनल हमारे साथ जुड़ा है. उनके सपोर्ट से हमें इस प्रोग्राम को बड़े लेवल पर ले जाने और एक ऐसा टिकाऊ सिस्टम बनाने में मदद मिलेगी जिसे समाज खुद चला सके.

ये भी पढ़ें: 'लुक्खे' का वर्ल्डवाइड प्रीमियर 8 मई को, जहां रैप और बदला, दोनों ही जेरदार

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com