विज्ञापन

ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर अदिति राव हैदरी, जब बॉलीवुड ने कान्स में बटोरी सुर्खियां

Cannes Film Festival 2026: साल 2016 में ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स में अपने बोल्ड और एक्सपेरिमेंटल लुक से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था. पर्पल लिपस्टिक लगाकर रेड कार्पेट पर पहुंचीं ऐश्वर्या ने सभी को चौंका दिया. रेड लिप्स जैसे सेफ और क्लासिक विकल्प के लिए पहचानी जाने वाली ऐश्वर्या का यह अंदाज फैशन वर्ल्ड में चर्चा का विषय बन गया था.

ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर अदिति राव हैदरी, जब बॉलीवुड ने कान्स में बटोरी सुर्खियां
bollywood news

Cannes Film Festival 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) में बॉलीवुड ने कभी ध्यान खींचने की कोशिश नहीं की, बल्कि अपने दमदार फैशन स्टेटमेंट्स से हर किसी का ध्यान खुद ही अपनी ओर खींच लिया. कभी हटके लुक्स तो कभी भारतीय संस्कृति को ग्लोबल मंच पर खूबसूरती से पेश करने वाले अंदाज, बॉलीवुड की अभिनेत्रियों ने कान्स में हमेशा अपने स्टाइल का जादू चलाया है. आइए नजर डालते हैं उन 5 मौकों पर जब बॉलीवुड ने कान्स में खूब सुर्खियां बटोरीं.

ऐश्वर्या राय बच्चन

साल 2016 में ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स में अपने बोल्ड और एक्सपेरिमेंटल लुक से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था. पर्पल लिपस्टिक लगाकर रेड कार्पेट पर पहुंचीं ऐश्वर्या ने सभी को चौंका दिया. रेड लिप्स जैसे सेफ और क्लासिक विकल्प के लिए पहचानी जाने वाली ऐश्वर्या का यह अंदाज फैशन वर्ल्ड में चर्चा का विषय बन गया था.

दीपिका पादुकोण

साल 2019 में दीपिका पादुकोण ने कान्स में शानदार ट्यूल गाउन पहनकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. लंबे ट्रेल वाले इस ड्रीमी आउटफिट को उन्होंने इमली इन लन्दन के रोज गोल्ड फ्लोरल हेडरैप,  सैंडल्स के साथ स्टाइल किया था. दीपिका का यह लुक आज भी कान्स के सबसे आइकॉनिक फैशन मोमेंट्स में गिना जाता है.

अदिति राव हैदरी

78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अदिति राव हैदरी ने रॉ मैंगो की लाल रंग की साड़ी पहनकर भारतीय खूबसूरती और परंपरा को बेहद शाही अंदाज में पेश किया. पतले नीले बॉर्डर वाली इस साड़ी के साथ उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज, स्टेटमेंट नेकलेस और ईयररिंग्स कैरी किए. लेकिन उनके लुक का सबसे खास हिस्सा था माथे की लाल बिंदी और सिंदूर, जिसने फ्रेंच रिवेरा पर भारतीय संस्कृति की खूबसूरती को बखूबी दर्शाया.

आलिया भट्ट

पिछले साल कान्स में आलिया भट्ट ने गुच्छी की पहली साड़ी पहनकर फैशन की दुनिया में नया इतिहास रच दिया. स्वरोस्की क्रिस्टल्स और जीजी मोनोग्राम से सजी इस साड़ी में आलिया बेहद एलिगेंट नजर आईं. उन्होंने मिनिमल ज्वेलरी और सॉफ्ट वेवी हेयरस्टाइल के साथ अपने लुक को बेहद क्लासी रखा.

नितांशी गोयल

‘लापता लेडीज' फेम नितांशी गोयल ने कान्स 2025 में  की मिनी ड्रेस पहनकर शानदार डेब्यू किया. हालांकि उनके लुक की सबसे खास बात थी उनका कस्टम-मेड हेयर एक्सेसरी, जिसमें बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों मधुबाला, नरगिस, मीना कुमारी, नूतन, वहीदा रहमान, आशा पारेख, वैजयंतीमाला, हेमा मालिनी, रेखा और श्रीदेवी की तस्वीरों वाले मिनिएचर फ्रेम लगे थे.

ये भी पढ़ें: ‘आखरी सवाल' के ट्रेलर की जमकर तारीफ कर रहे हैं नेटिजन्स, जानें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close