'वाइफ 6 महीने की प्रेग्नेंट है, डंकी फ‍िल्म कैसे दिखाऊं?' शाहरुख खान ने फैन के सवाल पर दिया जवाब

बुधवार को शाहरुख खान ने ट्विटर (अबX)#AskSRK सेशन रखा था. जिसमें यूजर्स ने अपने पसंदीदा एक्टर से काफी मजेदार सवाल पूछे और शाहरुख खान ने भी उसके काफी मजेदार जवाब दिए.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins

Shah Rukh Khan With Fans: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की आने वाली फिल्म डंकी (Dunky) इस साल की अवेटेड फिल्म है. इस फिल्म का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जब से इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है तब से दर्शकों में फिल्म देखने का उत्साह बढ़ गया है. वहीं किंग खान ने अपने फैंस और दर्शकों को फिल्म डंकी देखने के लिए इनवाइट किया है.

यह भी पढ़ें : महाभारत फेम Arpit Ranka महाकालेश्वर मन्दिर पहुंचे, दर्शन कर भस्म आरती में हुए शामिल

किंग खान अपने फैंस से हुए रूबरू

बुधवार को शाहरुख खान ने ट्विटर (अबX) #AskSRK सेशन रखा, जिसमें यूजर्स ने अपने पसंदीदा एक्टर से काफी मजेदार सवाल पूछे और शाहरुख खान ने भी उसके काफी मजेदार जवाब दिए. वहीं एक यूजर ने शाहरूख से पूछा, "मूवी फैमिली के साथ देख सकते हैं"? शाहरुख ने इसका जवाब देते हुए कहा,"साथ वालों की फैमिली के साथ भी देख सकते हैं. छुट्टियों के समय सभी को साथ ले जाओ मेरे दोस्त".

Advertisement

"डंकी" बच्चों के लिए भी है..

वहीं दूसरे यूज़र ने पूछा,"बीबी 6 महीने की प्रेग्नेंट है फिर भी बोल रही है उसे फिल्म देखनी है क्या बताऊं उसको? इसका जवाब देते हुए शाहरुख खान ने कहा, "डंकी बच्चों के लिए भी है. इसलिए प्लीज उसे ले जाएं. साथ में एक तकिया ले जाएं ताकि वह मूवी हॉल की सीटों पर कंफर्टेबल रहें. बच्चे के लिए शुभकामनाएं".

शाहरुख ने अपनी फिल्मों को लेकर कही यह बात

शाहरुख ने अपने फैंस से बातचीत करने के दौरान कहा,"अपनी फिल्मों से उन्होंने जीवन का सबसे मूल्यवान सबक भी सीखा है". वहीं एक यूजर ने पूछा आपने अपने फिल्म इंडस्ट्री और जवान के सफर में सबसे कीमती क्या सीख ली? इसका जवाब देते हुए शाहरूख ने कहा,"आपके परिवार और दोस्तों से सुंदर कुछ नहीं होता". 

Advertisement

यह भी पढ़ें : 6 साल सपनों की नगरी में किया संघर्ष, तब मिली पहली फिल्म, जानिए धर्मेंद्र की जिंदगी से जुड़े किस्से

Advertisement

Topics mentioned in this article

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.