विज्ञापन
This Article is From Dec 04, 2023

Bollywood: अक्षय कुमार की Housefull 5 अभी नहीं होगी रिलीज़, जानिए किस वजह से बदली डेट?

अक्षय की मच अवेटेड मूवी हाउसफुल 5 (Housefull 5) का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं. यह फिल्म अगले साल 2024 में रिलीज होने वाली थी, वहीं अब फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है जिससे फैंस को इस मूवी का लंबा इंतजार करना पड़ेगा. फिल्म के मेकर्स ने हाउसफुल 5 की रिलीज डेट (Relese Date) को आगे बढ़ा कर साल 2025 में रिलीज करने का फैसला लिया है.

Bollywood: अक्षय कुमार की Housefull 5 अभी नहीं होगी रिलीज़, जानिए किस वजह से बदली डेट?
अक्षय कुमार की Housefull 5 अभी नहीं होगी रिलीज़, जानिए किस वजह से बदली डेट?

Housefull 5 Postponed: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार बोले जाने वाले अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्मों का तो वैसे फैंस को बेसब्री से इंतजार होता है और फैंस अक्षय की मच अवेटेड मूवी हाउसफुल 5 (Housefull 5) का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं. यह फिल्म अगले साल 2024 में रिलीज होने वाली थी, वहीं अब फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है जिससे फैंस को इस मूवी का लंबा इंतजार करना पड़ेगा. फिल्म के मेकर्स ने हाउसफुल 5 की रिलीज डेट (Relese Date) को आगे बढ़ा कर साल 2025 में रिलीज करने का फैसला लिया है.

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मच अवेटेड मूवी हाउसफुल 5 की नई रिलीज डेट का एक पोस्ट शेयर कर ऐलान किया है. अक्षय कुमार स्टारर हाउसफुल 5 अब 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. पोस्टर में लिखा है " इंडिया बिगेस्ट कॉमेडी फ्रेंचाइजी इस कमिंग बैक". वहीं उन्होंने कैप्शन में लिखा है ' 5 वीं बार एंटरटेनमेंट अपने रास्ते पर है! 6 जून 2025 को सबसे सिनेमाघरों में मिलते हैं.

फिल्म हाउसफुल 5 के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन की और अब फिल्म मेकर साजिद नाडियावाला ने एक स्टेटमेंट भी जारी की है जिसमे उन्होंने लिखा , हाउसफुल फ्रेंचाइजी को ऑडियंस का खूब प्यार मिला है और अब हम उम्मीद करते है की हाउसफुल 5 भी दर्शकों के दिलो का छू जायेगी और इसे भी खूब प्यार मिलेगा.टीम ने एक शानदार कहानी बनाई है जिसे बेहतरीन बनाने के लिए उसमे वीएफएक्स की जरूरत है. जिसके वजह से मूवी को पोस्टपोन करने का डिसीजन लिया गया है. 

आपको बताते चलें कि अक्षय कुमार स्टारर हाउसफुल 5 को तरुण मनसुखानी डायरेक्ट करेंगे. इस फ्रेंचाइजी की सभी चारों पार्ट्स को लोगों का खूब प्यार मिला है. और अब मेकर्स इसके पांचवे सीक्वल के साथ फैंस के बीच एक बार फिर से दस्तक देने के लिए तैयार हो रहे हैं. स्टारकास्ट की बात की जाए तो अक्षय कुमार के अलावा और किसी का नाम सामने नहीं आया है. लेकिन फिल्म के पोस्टपोन होने की खबर जिस तरह से रितेश देशमुख ने अपने X अकाउंट में शेयर किया है उससे इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि साजिद नाडियावाला के कॉमेडी फ्रेंचाइजी के अगले पार्ट में वो भी नजर आने वाले हैं.

ये भी पढ़े : महाकाल की शरण में पहुंची जाह्नवी कपूर, भस्म आरती में शामिल होकर बाबा से लिया आशीर्वाद

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com