विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2023

Bollywood : ससुर बनने जा रहे हैं आमिर खान, उदयपुर में सेलिब्रेट होगी बेटी इरा की शादी

आमिर खान की बेटी इरा खान ने कई वर्षों से अपने रिलेशनशिप को पब्लिक कर रखा है. पिछले साल नवंबर में इरा की इंगेजमेंट उनके बॉयफ्रेंड नूपुर शिकरे के साथ हो चुकी है और अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. 

Bollywood : ससुर बनने जा रहे हैं आमिर खान, उदयपुर में सेलिब्रेट होगी बेटी इरा की शादी

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तारीख सामने आने के बाद अब सुपरस्टार आमिर खान की बेटी की शादी की तारीख भी सामने आ गई है. आमिर खान की बेटी इरा खान ने कई वर्षों से अपने रिलेशनशिप को पब्लिक कर रखा है. पिछले साल नवंबर में इरा की इंगेजमेंट उनके बॉयफ्रेंड नूपुर शिकरे के साथ हो चुकी है और अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें : KBC 15 : मानुषी ने अपने पार्टनर की खूबी बताई, Big B के सामने विक्की ने खोला राज

जनवरी में होगी शादी

सगाई के के बाद फैंस बेसब्री से इरा की शादी की तारीख का इंतजार कर रहे थे. अब उनके फैंस इंतजार खत्म हो गया है,  क्योंकि अगले साल जनवरी महीने में इरा और उनके मंगेतर शादी करने जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि आमिर खान अपनी बेटी की शादी बिना तामझाम के रचाने जा रहे हैं. शादी का जश्न केवल परिवार वालों के साथ ही मनाया जाएगा. 

पहले कोर्ट मैरिज, फिर उदयपुर में सेलिब्रेशन

इरा और नूपुर पहले कोर्ट मैरिज करेंगे, उसके बाद रीति-रिवाज के अनुसार शादी करेंगे. यह शादी बहुत ही सिंपल होगी. जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शिरकत करेंगे. कोर्ट मैरिज करने के बाद नूपुर और इरा की शादी को राजस्थान के उदयपुर में सेलिब्रेट किया जाएगा. इरा और नूपुर की शादी तो सिंपल और प्राइवेट तरीके से होगी, लेकिन सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोर्ट मैरिज करने के बाद उदयपुर में 3 दिनों तक शादी का फंक्शन चलेगा.

यह भी पढ़ें : हेमा मालिनी के कमबैक को लेकर बोलीं ईशा देओल- "अगर किसी के पास कोई अच्छी स्क्रिप्ट है तो..."

ऐसे हुई थी दोनों की मुलाकात

आमिर की बेटी और नूपुर की दोस्ती काफी पुरानी है. 17 साल की उम्र में इरा ने जहां से जिम ट्रेनिंग लेनी शुरू की थी वहीं पर उनकी मुलाकात नूपुर से हुई. इसके बाद दोनों में गहरी दोस्ती हुई और यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. बता दें कि इरा, आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्त की बेटी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com