विज्ञापन

Bhopal News: 24 मई को होगा 'ग्रैंड बिजनेस अचीवर्स अवार्ड्स 2026' एक्ट्रेस मौनी रॉय होंगी शामिल

Bhopal News: इस भव्य शो की सूत्रधार और हर शक्ति फाउंडेशन की संस्थापिका मोनिका शर्मा हैं, जो आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. दुबई, थाईलैंड जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों के साथ-साथ राजस्थान, गुजरात, गोवा और छत्तीसगढ़ जैसे भारतीय राज्यों में सफल सेलिब्रिटी शो आयोजित करने का उनका ट्रैक रिकॉर्ड उनकी कार्यकुशलता को दर्शाता है.

Bhopal News: 24 मई को होगा 'ग्रैंड बिजनेस अचीवर्स अवार्ड्स 2026' एक्ट्रेस मौनी रॉय होंगी शामिल
Bhopal News

Bhopal News: झीलों की नगरी भोपाल आगामी 24 मई 2026 को एक ऐतिहासिक शाम की गवाह बनने जा रही है. शहर के प्रतिष्ठित होटल रेडिसन में हर शक्ति (HerShakti) फाउंडेशन' द्वारा नारी शक्ति सम्मान 2026 (Grand Business Achievers Awards 2026) एवं नारी शक्ति सम्मान 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा. इस समारोह में बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर देश की प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करेंगी.

महिला सशक्तिकरण की एक सशक्त मिसाल

इस भव्य शो की सूत्रधार और हर शक्ति फाउंडेशन की संस्थापिका मोनिका शर्मा हैं, जो आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. दुबई, थाईलैंड जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों के साथ-साथ राजस्थान, गुजरात, गोवा और छत्तीसगढ़ जैसे भारतीय राज्यों में सफल सेलिब्रिटी शो आयोजित करने का उनका ट्रैक रिकॉर्ड उनकी कार्यकुशलता को दर्शाता है. ​मोनिका शर्मा जी ने न केवल आयोजन के क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए हैं, बल्कि वह नारी सशक्तिकरण (Women Empowerment) के क्षेत्र में एक क्रांति की मशाल लेकर चल रही हैं. उनका मिशन महिलाओं को केवल सम्मान देना ही नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है. इसी उद्देश्य के साथ वे भारतीय महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेकअप और हेयरस्टाइल जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षित करने के लिए विदेशों में विशेष कार्यशालाएं आयोजित कराती रही हैं.

Latest and Breaking News on NDTV


ईरानी विशेषज्ञ देंगी ट्रेनिंग: अंतरराष्ट्रीय कौशल अब भोपाल में

मोनिका शर्मा ने कहा कि जो महिलाएं प्रशिक्षण के लिए विदेश जाने में असमर्थ हैं, उनके लिए उन्होंने मिडिल ईस्ट एशिया की विख्यात मेकअप आर्टिस्ट अटेंना इसमाईली (Atena Ismaili) को विशेष रूप से ईरान से आमंत्रित किया है. इस कार्यक्रम में अटेंना भारतीय महिलाओं को मेकअप के लेटेस्ट ग्लोबल ट्रेंड्स की बारीकियां सिखाएंगी.  मोनिका शर्मा ने आगे बताया कि इस मंच पर देशभर के दिग्गज बिजनेस पर्सन और उभरते हुए एंटरप्रेन्योर्स हिस्सा लेंगे. विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों को 'बिजनेस अवार्ड्स' से नवाजा जाएगा, वहीं समाज और अपने क्षेत्र में मिसाल पेश करने वाली महिलाओं को 'नारी शक्ति सम्मान' प्रदान किया जाएगा. ​यह आयोजन न केवल व्यापार और ग्लैमर का मिलन होगा, बल्कि कौशल विकास और सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा.

ये भी पढ़ें: नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की 'आई एम नॉट एन एक्टर' के तीसरे दिन का कलेक्शन आया सामने

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close