Angira Dhar News: कुछ परफॉरमेंस तब और भी दिलचस्प हो जाती हैं जब आपको उनके पीछे के पर्सनल कनेक्शन के बारे में पता चलता है. प्राइम वीडियो (Prime Video) की 'मां का सम' में (Angira Dhar) ने 'इरा' का जो किरदार निभाया है, वह पर्दे पर बहुत ही सहज दिखता है, लेकिन असल में इसने उन्हें एक पुरानी और जानी-पहचानी चीज के सामने लाकर खड़ा कर दिया था. जहां उनका किरदार एक शांत मैथ प्रोफेसर के रूप में सबका दिल जीत रहा है, जो दुनिया को लॉजिक, नंबर्स और पैटर्न्स के जरिए देखती है, क्या आप जानते हैं कि ऑफ-स्क्रीन अंगिरा एक बिल्कुल अलग ही इक्वेशन सुलझा रही थीं? यह उन्हें सीधे उस डर की तरफ ले गया जिसे उन्होंने बचपन में ही पीछे छोड़ने के बारे में सोचा था.
रिश्ते को याद करते हुए
गणित (मैथ्स) के साथ अपने असली रिश्ते को याद करते हुए अंगिरा बताती हैं कि बड़े होते हुए मैथ हमेशा मेरा सबसे बड़ा डर रहा है. यह इकलौता ऐसा सब्जेक्ट है जिससे मुझे सच में एंग्जायटी होती थी. मुझे पसीने आते थे, घबराहट होती थी और यहाँ तक कि मैं एग्जाम से बचने के लिए बहाने भी बनाती थी. इसलिए इस दुनिया में कदम रखने से वो सब कुछ वापस आ गया. सेट पर एक ऐसा पल भी आया जब आखिरी समय में लाइन बदलने से मैं पूरी तरह घबरा गई थी. मुझे वहां से अलग हटकर वापस आने से पहले ब्रीदिंग एक्सरसाइज करनी पड़ी. मैंने पहले कभी किसी सेट पर ऐसा महसूस नहीं किया था. यह अब सिर्फ एक रोल नहीं रह गया था, बल्कि एक ऐसी चुनौती बन गया था जिसे मैं अपने लिए पूरा करना चाहती थी.
प्रोड्यूस की गई
बबिता अशिवाल द्वारा यूनोइया फिल्म्स (Eunoia Films) के बैनर तले प्रोड्यूस की गई 'मां का सम' एक दिल को छू लेने वाली प्राइम ओरिजिनल सीरीज है, जिसे निकोलस खारकोंगोर ने डायरेक्ट किया है और रविंदर रंधावा और सुमृत शाही ने लिखा है. अंगिरा के अलावा, इस सीरीज में मोना सिंह, मिहिर आहूजा और रणवीर बरार लीड रोल में हैं. 'मां का सम' अब विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर हिंदी में स्ट्रीम हो रही है, साथ ही तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में सबटाइटल्स भी उपलब्ध हैं.
यह भी पढ़ें : 'हैप्पी पटेल' से लेकर 'मां का सम' तक, मोना सिंह का 2026 में सफर जारी