आलिया भट्ट ने ‘डोंट बी शाय’ को खास बताया, जानें क्या कहा

Alia Bhatt Latest: इसी बात को आगे बढ़ाते हुए निखिल मधोक, डायरेक्टर और हेड ऑफ ओरिजिनल्स, प्राइम वीडियो ने कहा कि आज के दर्शक परफेक्ट किरदारों से ज्यादा असली और असंपूर्ण किरदारों को पसंद करते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
bollywood news

Alia Bhatt Latest: अगर किसी की पूरी तरह से प्लान की गई जिंदगी अचानक उलझ जाए तो क्या हो? प्राइम वीडियो (Prime Video) की आने वाली ओरिजिनल फिल्म डोंट बी शाय (Don't Be Shy) इसी सवाल को पर्दे पर लाती है. कहानी 20 साल की श्यामिली दास के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी सलीके से सजी दुनिया धीरे-धीरे बिखरने लगती है. लंदन में आयोजित ‘प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स: इंटरनेशनल ओरिजिनल्स' इवेंट में, जहां यह इकलौती भारतीय फिल्म थी, आलिया भट्ट ने इसे ताजगी भरी कहानी बताया. उन्होंने कहा कि महिला क्रिएटर्स की टीम ने श्यामिली की दुनिया को बेहद सच्चे और रिलेटेबल तरीके से पेश किया है.

परफेक्ट किरदारों से ज्यादा 

इसी बात को आगे बढ़ाते हुए निखिल मधोक, डायरेक्टर और हेड ऑफ ओरिजिनल्स, प्राइम वीडियो ने कहा कि आज के दर्शक परफेक्ट किरदारों से ज्यादा असली और असंपूर्ण किरदारों को पसंद करते हैं. उनके मुताबिक यह ऐसा किरदार है जो पहली नजर में पूरी तरह परफेक्ट या तुरंत पसंद आने वाली नहीं है, लेकिन उसकी कहानी आपको उसके साथ बने रहने के लिए प्रेरित करती है.

आलिया भट्ट: ‘डोंट बी शाय' एक ताजगी भरी कहानी है

आलिया भट्ट ने कहा कि मैं आपको (निखिल मधोक) धन्यवाद देना चाहती हूं कि आपने ‘डोंट बी शाय' को चुना, क्योंकि ऐसी कहानियां देखना जरूरी है. यह सच में एक ताजगी भरी कहानी है, जिसे देखकर आप खुद को तरोताजा महसूस करते हैं.

ये क्यों इतनी रिलेटेबल लगती है ?

आलिया भट्ट ने आगे कहा कि 'डोंट बी शाय' की दुनिया श्यामिली  और उसके आसपास के लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म की शुरुआत में ही दर्शक उसकी दुनिया में पहुंच जाते हैं. मुझे लगता है कि जो भी इसे देखेगा, वह किसी न किसी किरदार से खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेगा. हमारी कोशिश यही थी कि फिल्म में ऐसे कई किरदार हों, जिनसे दर्शक कनेक्ट कर सकें और जिनकी कहानी को जानने की उत्सुकता बनी रहे.

Advertisement

यह भी पढ़ें : आदित्य पंचोली ने 2019 की रेप प्राथमिकी रद्द करने की मांग की. अगली सुनवाई 24 फरवरी को