विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2023

जासूस बनकर आ रही हैं तब्बू! OTT पर जल्द रिलीज होगी नई फिल्म 'खुफिया'

इससे पहले तब्बू की फिल्में 'दृश्यम 2' और 'भूल भुलैया 2' भी हम सबके बीच में आ चुकी है, जिसमें तब्बू ने शानदार एक्टिंग से खुद को साबित किया था. तब्बू ने 'भूल भुलैया 2' में चुड़ैल का किरदार निभाया था.

जासूस बनकर आ रही हैं तब्बू! OTT पर जल्द रिलीज होगी नई फिल्म 'खुफिया'

तब्बू बॉलीवुड की वह एक्ट्रेस हैं जो अपनी दमदार एक्टिंग से किरदार में जान डाल देती है. एक बार फिर तब्बू अपनी उसी दमदार एक्टिंग से वापसी कर रही हैं. तब्बू की अगली फिल्म 'खुफिया' जल्द ही ओ.टी.टी पर रिलीज होने वाली है, जिसमें वह एक जासूस का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी. हाल ही में तब्बू अजय देवगन की फिल्म 'भोला' में नजर आई थीं.

जासूस का किरदार निभाती नजर आएंगी तब्बू
इससे पहले तब्बू की फिल्में 'दृश्यम 2' और 'भूल भुलैया 2' भी हम सबके बीच में आ चुकी है, जिसमें तब्बू ने शानदार एक्टिंग से खुद को साबित किया था. तब्बू ने 'भूल भुलैया 2' में चुड़ैल का किरदार निभाया था और वहीं दूसरी तरफ फिल्म 'दृश्यम 2' में वह एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आई थीं. अब फिल्म 'खुफिया' में तब्बू एक जासूस का किरदार निभाती हुईं नजर आने वाली हैं. तब्बू उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जो हमेशा अपने रोल के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं.

यह भी पढ़ें : जवान की पार्टी में SRK ने कहा- आर्यन और सुहाना ने मुझे बेहतर काम के लिए पुश किया

'विशाल भारद्वाज मेरे लिए ही स्क्रिप्ट लिखते हैं'
एक इवेंट में जब फिल्म 'खुफिया' का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ तब होस्ट मनीष पॉल और मल्लिका दुआ ने तब्बू से फिल्म 'खुफिया' के बारे में सवाल किए. तब्बू ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि, 'जब मैं विशाल जी की स्क्रिप्ट पढ़ती हूं तो मुझे लगता है कि यह फिल्म मेरे लिए ही लिखी गई है. मुझे लगता है कि यह हमेशा ऐसा ही होगा. अब जो भी स्क्रिप्ट लिखते हैं वह मेरे बारे में ही सोचते हैं'.

पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं तब्बू
एक समय था जब तब्बू और अजय देवगन एक-दूसरे से बहुत पसंद करते थे. यहां तक खबरें आने लगी थीं कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं पर ऐसा ना हुआ. तब्बू ने यह तक कह दिया था कि सिर्फ अजय देवगन की वजह से उनकी शादी नहीं हुई. उनकी वजह से वह अभी तक सिंगल हैं, अगर कोई लड़का मुझसे बात करता है तो वह उसे पीट देते हैं.

यह भी पढ़ें : Bollywood : Jab We Met 2 को लेकर चर्चा हुई तेज, स्क्रीन पर फिर साथ दिखेंगे शाहिद-करीना!

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com