विज्ञापन

‘एक दिन’ के लिए खास म्यूजिकल इवेंट का ऐलान, 26 अप्रैल को मुंबई में सजेगी महफिल

Ek Din Latest: इसी उत्साह को और बढ़ाने के लिए फिल्म के निर्माताओं ने एक खास म्यूजिकल इवेंट ‘एक दिन की महफिल’ आयोजित करने का फैसला किया है. इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक, यह विशेष कार्यक्रम 26 अप्रैल को मुंबई के एसएनडीटी कॉलेज, सांताक्रूज में आयोजित किया जाएगा.

‘एक दिन’ के लिए खास म्यूजिकल इवेंट का ऐलान, 26 अप्रैल को मुंबई में सजेगी महफिल
bollywood news

Ek Din Latest: आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म एक दिन (Ek Din) को लेकर दर्शकों में पहले से ही खास उत्साह बना हुआ है. एक सॉफ्ट, भावनात्मक और दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी पर आधारित इस फिल्म में साई पल्लवी और जुनैद खान की फ्रेश जोड़ी नजर आने वाली है. ट्रेलर और गानों की झलक सामने आने के बाद से ही फिल्म ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. इसकी सादगी भरी कहानी और संगीत की झलक ने इसे पहले ही चर्चा में ला दिया है.

विशेष कार्यक्रम

इसी उत्साह को और बढ़ाने के लिए फिल्म के निर्माताओं ने एक खास म्यूजिकल इवेंट ‘एक दिन की महफिल' आयोजित करने का फैसला किया है. इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक, यह विशेष कार्यक्रम 26 अप्रैल को मुंबई के एसएनडीटी कॉलेज, सांताक्रूज में आयोजित किया जाएगा. यह केवल एक प्रमोशनल इवेंट नहीं, बल्कि फिल्म के संगीत और उसकी भावनात्मक दुनिया को करीब से महसूस करने का एक अनोखा अवसर भी होगा. इस खास शाम में फिल्म के गानों को लाइव परफॉर्मेंस के जरिए पेश किया जाएगा, जिससे दर्शकों को एक अंतरंग और यादगार अनुभव मिलने की उम्मीद है. इस इवेंट में आमिर खान, साई पल्लवी, जुनैद खान और फिल्म के संगीतकार राम संपत जैसे प्रमुख नामों के शामिल होने की संभावना है. उनकी मौजूदगी इस शाम को और भी खास बनाएगी, जहां संगीत और भावनाएं एक साथ मंच पर जीवंत होती नजर आएंगी. ‘एक दिन' की एक और खास बात यह है कि इसके साथ आमिर खान और निर्देशक मंसूर खान की चर्चित जोड़ी एक बार फिर साथ काम कर रही है. इससे पहले यह जोड़ी ‘कयामत से कयामत तक', ‘जो जीता वही सिकंदर', ‘अकेले हम अकेले तुम' और ‘जाने तू... या जाने ना' जैसी यादगार फिल्में दे चुकी है. ऐसे में दोनों का दोबारा साथ आना फैंस के लिए बेहद खास माना जा रहा है.

सिनेमाघरों में रिलीज 

सुनील पांडे के निर्देशन में बनी इस फिल्म को आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है. ‘एक दिन' 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है और दर्शक इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह फिल्म प्यार, यादों और रिश्तों की गहराई को खूबसूरती से दर्शाने का वादा करती है.

ये भी पढ़ें: जब निक्खिल आडवाणी सर ने मुझे ‘वेदा' के लिए अप्रोच किया- अभिषेक बनर्जी

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close