Abhishek Banerjee News: हाल ही में टोअस्टर (Toaster) में अपने क्वर्की और कूल अपीयरेंस के बाद, अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) हर प्रोजेक्ट के साथ अपनी वर्सेटिलिटी साबित करते जा रहे हैं. मेंसिंग से लेकर यादगार कॉमिक रोल्स तक, वह हर किरदार में खुद को ढालने की अपनी खासियत के लिए जाने जाते हैं और इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं.
डार्क साइड देखा
हालांकि दर्शकों ने उनके किरदार हतौड़ा त्यागी जैसे प्रोजेक्ट्स में उनका डार्क साइड देखा है, लेकिन अभिनेता बताते हैं कि उन्हें अक्सर निगेटिव या ग्रे शेड्स वाले किरदार ऑफर नहीं होते. अपने विचार साझा करते हुए अभिषेक कहते हैं कि मुझे अक्सर निगेटिव रोल्स ऑफर नहीं होते. कई बार ऐसा हुआ है कि मैं खुद डायरेक्टर्स के पास गया हूं और कहा है, ‘यार, वो पार्ट मुझे दे दो, मैं कर लूंगा.' मैंने हतौड़ा त्यागी जैसे किरदार निभाए हैं, लेकिन ज्यादातर जवाब यही मिलता है कि ‘नहीं, हमें इस रोल के लिए ज्यादा स्ट्रॉन्ग फिजिकल प्रेजेंस वाला कोई चाहिए. वह आगे कहते हैं कि इसीलिए जब निक्खिल आडवाणी सर ने मुझे वेदा के लिए अप्रोच किया, तो मैं सच में हैरान था. मैंने उनसे पूछा भी कि क्या वो पक्के हैं कि मैं ये कर पाऊंगा, खासकर क्योंकि ये जॉन अब्राहम के अपोजिट था. लेकिन उनके कॉन्फिडेंस ने मुझे काफी हौसला दिया. अभी मुझे ऐसे ऑफर्स कम मिलते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि आगे चलकर ऐसे रोल्स जरूर मिलेंगे. लोग मुझे ज्यादा ह्यूमन, ग्राउंडेड निगेटिव किरदारों के लिए अप्रोच करते हैं, न कि बहुत एक्सैजरेटेड या बड़े-चढ़े हुए रोल्स के लिए. हालांकि, मैंने खुद को किसी एक कैटेगरी में सीमित नहीं किया है. मैं हर तरह के रोल्स के लिए ओपन हूं.
दर्शकों का दिल
इसके बावजूद, अभिषेक की रेंज पर कोई सवाल नहीं है. जनाक के रूप में दर्शकों का दिल जीतने से लेकर अपने परफॉर्मेंस के लिए क्रिटिकल सराहना और अवॉर्ड्स हासिल करने तक, वह कमर्शियल और कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा के बीच बेहतरीन संतुलन बनाए हुए हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो, अभिषेक बनर्जी के पास कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स लाइन-अप में हैं, जिसमें वह एक प्रोजेक्ट में कोंकणा सेन शर्मा के साथ नजर आएंगे. इसके अलावा, उनके पास गजराज राव और अहसास चन्ना के साथ एक अपकमिंग प्रोजेक्ट भी है.
ये भी पढ़ें: आदित्य धर की पसंद साबित हुई हिट, रणवीर सिंह के काम की....