विज्ञापन

70th National Awards: 70वें नेशनल अवॉर्ड में रहा साउथ का दबदबा, ऋषभ शेट्टी को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड, देखें लिस्ट

70th National Film Awards Latest: बेस्ट एक्टर से लेकर बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट फिल्म तक के नेशनल अवार्ड्स साउथ के एक्टर्स के नाम रहा. बेस्ट एक्टर का अवार्ड ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) तो बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड नित्या मेनन (Nithya Menen) जैसी एक्ट्रेस को मिला.

70th National  Awards: 70वें नेशनल अवॉर्ड में रहा साउथ का दबदबा, ऋषभ शेट्टी को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड, देखें लिस्ट
बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड स्वीकार करते एक्टर ऋषभ शेट्टी

70th National Film Awards Latest: भारतीय सिनेमा जगत का सबसे बड़ा अवार्ड्स यानी नेशनल अवार्ड्स में इस बार साउथ का दबदबा रहा. गत 8 अक्टूबर को दिए गए 70वें नेशनल अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड कंतारा फेम ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) को दिया गया, जबकि बेस्ट एक्ट्रेंस का अवॉर्ड नित्या मेनन (Nithya Menen) को मिला. 

दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अवॉर्ड सेरेमनी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने विनर्स का सम्मान किया. नेशनस अवॉर्ड में इस बार साउथ फिल्म इंडस्ट्री के ही एक्टर को बेस्ट एक्टर से लेकर बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट फिल्म का अवार्ड्स दिया गया.

70वें नेशनल अवॉर्ड का बेस्ट एक्टर का अवार्ड ऋषभ शेट्टी को मिला, तो बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड नित्या मेनन को मिला. ऋषभ शेट्टी को फिल्म कांतारा (Kantara) के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया. दूसरी तरफ मलयालम फिल्म आट्टम (Aattam) को बेस्ट फिल्म का नेशनल अवार्ड से नवाजा गया. चलिए हम आपको बताते हैं कि इस 70वें नेशनल फिल्म अवार्ड में किसको किस कैटेगरी में अवार्ड मिला है. चलिए नजर डालते हैं.

देखें पूरी लिस्ट

बेस्ट एक्टर अवार्ड- ऋषभ शेट्टी (कांतारा)
बेस्ट डायरेक्टर अवार्ड- सूरज बड़जात्या (ऊंचाई)
बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड- नित्या मेनन (थिरुचित्रम्बलम) मानसी पारेख (कच्छ एक्सप्रेस)
बेस्ट फीचर फिल्म अवार्ड- आट्टम (मलयालम)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवार्ड- नीना गुप्ता (ऊंचाई)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अवार्ड- पवन राज मल्होत्रा (फौजा)
बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट अवार्ड- श्रीपत (मल्लिकापुरम)
बेस्ट एडिटिंग अवार्ड- महेश भुवानंद (आट्टम)
बेस्ट फीचर फिल्म अवार्ड- गुलमोहर (हिंदी)
बेस्ट फीचर फिल्म अवार्ड- कार्तिकेय 2 (तेलुगू)
बेस्ट फीचर फिल्म अवार्ड- पोन्नियन सेल्वन 1 (तमिल)
बेस्ट फीचर फिल्म अवार्ड- साउदी वेलक्का (मलयालम)
बेस्ट फीचर फिल्म अवार्ड- केजीएफ 2 (कन्नड़)
बेस्ट फीचर फिल्म अवार्ड- वाल्वी (मराठी)
बेस्ट फीचर फिल्म अवार्ड- बागी दी धी (पंजाबी)
बेस्ट फीचर फिल्म अवार्ड- दमन (उड़िया)
बेस्ट फीचर फिल्म अवार्ड- काबेरी अंतर्धान (बंगाली)
बेस्ट फीचर फिल्म अवार्ड- एमुथि पुथी (असमिया)
बेस्ट लिरिक्स अवार्ड- नौशाद सादर खान (फौजा)
बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर अवार्ड- अरिजीत सिंह (ब्रह्मास्त्र)
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर अवार्ड- बॉम्बे जयश्री (सऊदी वेल्लक्का)
बेस्ट कोरियोग्राफी अवार्ड- सतीश कृष्णन (थिरुचित्रम्बलम)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन अवार्ड- प्रीतम (ब्रह्मास्त्र) और एआर रहमान (पोन्नियन सेल्वन 1)
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी अवार्ड- रवि वर्मन (पोन्नियन सेल्वन 1)
बेस्ट स्क्रीनप्ले अवार्ड- आनंद एकार्शी (आट्टम)
बेस्ट डायलॉग राइटर अवार्ड- अर्पिता मुखर्जी और राहुल वी चित्तेला (गुलमोहर)
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन अवार्ड- आनंदा आध्या (अपराजितो)
बेस्ट एक्शन कोरियोग्राफी अवार्ड- अंबरीव (केजीएफ 2)
बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट अवार्ड- सोमनाथ कुंडु (अपराजितो)
बेस्ट कास्ट्यूम डिजाइन अवार्ड- निकी जोशी (कच्छ एक्सप्रेस)
बेस्ट साउंड डिजाइन अवार्ड- आनंद कृष्णमूर्ति (पोन्नियन सेल्वन 1)
बेस्ट फिल्म क्रिटिक अवार्ड- दीपक दुआ (हिंदी)

ये भी पढ़ें : मानसिक बीमारी से जूझ चुके हैं ये बॉलीवुड एक्टर्स, एक ने तो खुलकर बताई वजह

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Previous Article
मानसिक बीमारी से जूझ चुके हैं ये बॉलीवुड एक्टर्स, एक ने तो खुलकर बताई वजह
70th National  Awards: 70वें नेशनल अवॉर्ड में रहा साउथ का दबदबा, ऋषभ शेट्टी को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड, देखें लिस्ट
Actress Tripti Dimri Vicky Vidya Ka Woh Wala Video cried tears the release Animal
Next Article
Tripti Dimri: 'एनिमल' की रिलीज के बाद खून के आंसू रोईं तृप्ति डिमरी, बताई वजह
Close