Pocket FM News: दशकों तक कहानियां किताबों, फिल्मों और टेलीविजन के माध्यम से लोगों तक पहुंचती रही हैं. अब कहानी कहने का एक नया माध्यम तेजी से उभर रहा है. ऑडियो सीरीज पॉकेट एफएम (Pocket FM) आज ऐसा बड़ा मंच बनकर उभरा है, जहां लेखक अपनी कहानियों के जरिए अपनी पहचान बना सकते हैं. अपना श्रोता वर्ग तैयार कर सकते हैं और धारावाहिक ऑडियो कहानियों के माध्यम से लाखों लोगों तक पहुंच सकते हैं.
एक बड़ा उदाहरण
जो मंच कभी नए लेखकों को अपनी कहानियां प्रकाशित करने का अवसर देता था, वही आज एक मजबूत कहानीकार समुदाय में बदल चुका है, जहां अलग-अलग पृष्ठभूमि से आने वाले रचनाकार देश-दुनिया के श्रोताओं तक पहुंच बना रहे हैं. इसी बदलाव का एक बड़ा उदाहरण हैं बेस्टसेलिंग लेखक अश्विन सांघी, जो अब पहली बार पॉकेट एफ.एम के लिए एक नई और मौलिक पौराणिक-ऐतिहासिक कहानी लेकर आ रहे हैं. पौराणिक और ऐतिहासिक थ्रिलर कहानियों के लिए मशहूर अश्विन सांघी अब पहली बार अपनी कहानी कहने की कला को लंबे प्रारूप की ऑडियो सीरीज में लेकर आ रहे हैं. यह नई सीरीज लगभग 100 एपिसोड और करीब 25 घंटे की होगी. इसे खासतौर पर उन श्रोताओं के लिए तैयार किया जा रहा है, जो गहराई से जोड़ लेने वाली और लगातार सुनते रहने लायक कहानियां पसंद करते हैं.
देश और दुनिया
पॉकेट एफ.एम का रचनाकार मंच हजारों लेखकों को, जिनमें से कई पहली बार लिखने वाले भी हैं, बड़े स्तर पर श्रोताओं तक पहुंचने और अपने लिए सफल रचनात्मक करियर बनाने का अवसर दे चुका है. मंच पर मौजूद कई ऑडियो सीरीज देश और दुनिया में बड़ी सफलता हासिल कर चुकी हैं और लाखों श्रोताओं तक पहुंची हैं. इससे यह साबित होता है कि दमदार कहानी कहने की कला पारंपरिक माध्यमों से आगे बढ़कर भी बड़ी सफलता पा सकती है. अश्विन सांघी के इस बढ़ते कहानीकार समुदाय से जुड़ने के साथ पॉकेट एफ.एम ऑडियो मनोरंजन के भविष्य को आकार देने वाली आवाजों के दायरे को और बढ़ा रहा है. यह मंच अब उभरते हुए लेखकों और स्थापित लेखकों, दोनों को एक साथ जगह दे रहा है.
यह भी पढ़ें : पलक तिवारी का OTT डेब्यू हुआ अनाउंस, ‘लुक्खे' में किंग के साथ आएंगी नजर