MPESB ग्रुप 1, ग्रुप 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड 

Advertisement
Read Time2 min
MPESB ग्रुप 1, ग्रुप 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड 
MPESB ग्रुप 1, ग्रुप 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी
MPESB Group 1, Group 2 Exam Admit Cards: एमपीईएसबी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने ग्रुप-1 (सब ग्रुप 1 और 2) और ग्रुप 2 (सब ग्रुप 1) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना एमपीईएसबी एडमिट कार्ड व हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं. 

एमपीईएसबी ग्रुप 1 और ग्रुप 2 भर्ती परीक्षा का आयोजन इसी महीने होना है. यह परीक्षा दो दिन होगी. एमपीईएसबी भर्ती परीक्षा 21 और 22 जुलाई को आयोजित की जाएगी. एमपीपीईबी भर्ती अभियान का लक्ष्य राज्य में ग्रुप 2 और ग्रुप 1 पदों पर बंपर भर्ती करने का है. इस परीक्षा के जरिए ग्रुप 2 के कुल 1946 रिक्तियों और ग्रुप 1 (सब ग्रुप 1 और 2) की 32 रिक्तियों को भरना है. इस भर्ती परीक्षा के जरिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के कुल 1852 पदों को भरा जाएगा. 

एमपीईएसबी ग्रुप 1 और ग्रुप 2 भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें | How to download MPESB Group 1,2 Exam Hall Ticket 2023

  • सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं.

  • होमपेज पर ग्रुप-1 सब ग्रुप-1 और ग्रुप-2 सब ग्रुप-1 संयुक्त भर्ती परीक्षा - 2023 के लिए टेस्ट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.

  • अब अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें.

  • ऐसा करने पर एमपीईएसबी ग्रुप 1 और ग्रुप 2 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.

  • अब एमपीईएसबी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें.


















 

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे: