विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2024

MP Board: एमपी बोर्ड के परीक्षा पैटर्न में हुए बड़े बदलाव, इंटर-मैट्रिक का मॉडल पेपर-प्रश्न पत्र जारी

MP Board Exam 2025: मध्य प्रदेश में 10वीं-12वीं क्लास के प्रैक्टिकल 10 फरवरी से 15 मार्च 2025 के बीच आयोजित होंगे. वहीं 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होगी. बोर्ड परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच सिंगल शिफ्ट में ही आयोजित होगी.

MP Board: एमपी बोर्ड के परीक्षा पैटर्न में हुए बड़े बदलाव, इंटर-मैट्रिक का मॉडल पेपर-प्रश्न पत्र जारी

Madhya Pradesh Board Exam 2025: मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 25 फरवरी, 2025 से शुरू होगी. छात्रों को तैयारी करने के लिए करीब ढाई महीने का समय है. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इन परीक्षाओं के लिए सैंपल पेपर वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं. जारी सैंपल के अनुसार, इस बार परीक्षा पैटर्न में बड़े बदलाव हुए हैं. 

परीक्षा पैटर्न में हुए बदलाव

इस बार 10वीं का प्रश्नपत्र 75 अंक का और आंतरिक मूल्यांकन 25 अंक का होगा. वहीं 12वीं का प्रैक्टिकल वाले विषयों का प्रश्नपत्र 70 अंक का और 30 अंक का आंतरिक मूल्यांकन होगा, जबकि नान प्रैक्टिकल वाले विषयों का प्रश्नपत्र 80 अंक का और 20 अंक का आंतरिक मूल्यांकन होगा.

इस बार दो अंक के छोटे-छोटे प्रश्र ज्यादा हल करने होंगे. वहीं वस्तुनिष्ट प्रश्न 30 अंक के होंगे. हालांकि इस बार दीर्घउत्तरीय प्रश्नों की संख्या कम होंगी.

MP बोर्ड का ऐसा होगा प्रश्नपत्रों का पैटर्न

वस्तुनिष्ट प्रश्न - 6

रिक्त स्थानों की पूर्ति - 6 अंक

सही गलत प्रश्न - 6 अंक

सही जोड़ी बनाओ - 6 अंक

एक वाक्य में उत्तर - 6 अंक

12 प्रश्र - 2 अंक(शब्द संख्या 30 शब्द) - 24 अंक

तीन प्रश्न - 3 अंक(शब्द संख्या 75 शब्द)- 9 अंक

तीन प्रश्न - 4 अंक (शब्द संख्या 120 शब्द) - 12 अंक

 

कब शुरू होगी MP बोर्ड परीक्षा

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्रीबोर्ड परीक्षा की जारी समय-सारणी के अनुसार, मध्य प्रदेश में 10वीं-12वीं क्लास के प्रैक्टिकल 10 फरवरी से 15 मार्च 2025 के बीच आयोजित होंगे, जबकि एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी, 2025 से शुरू होगी जो 19 मार्च 2025 तक चलेंगी.

वहीं एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक होंगी. बता दें कि  बोर्ड परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच सिंगल शिफ्ट में ही आयोजित होगी.

ये भी पढ़े: MP का मजदूर 9 महीने में बना करोड़पति ! जानें कैसे बदली किस्मत?

ये भी पढ़े: Raid: इटारसी रेलवे बुकिंग कार्यालय में छापा, सरकारी कोष में 4.50 लाख कम मिले, 2 कर्मचारी निलंबित

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com