विज्ञापन

अक्षय कुमार ने शॉपिंग को क्यों बताया ‘बीमारी', जानें

Akshay Kumar News: अक्षय ने मजाकिया अंदाज में बलवंत की ओर रुख करते हुए पूछा कि क्या वे सहमत हैं. बलवंत ने मुस्कुराते हुए माना कि यह बिल्कुल सच है और बताया कि वे हर सुबह सबसे पहले अपने मैसेज चेक करते हैं कि खाते से कितनी रकम डेबिट हुई है.

अक्षय कुमार ने शॉपिंग को क्यों बताया ‘बीमारी', जानें
bollywood news

Akshay Kumar News: यह एपिसोड परिवार की मजेदार नोकझोंक और हंसी-ठिठोली को बखूबी दिखाता है. शो के दौरान अक्षय ने वनीता की शॉपिंग आदतों पर चुटकी लेते हुए कहा किआपके जो पति हैं बलवंत जी, और उन्होंने बीच में बोला भी था, तो उससे मैं ये पढ़ सकता हूं कि… इनके चेहरे पर एक दर्द है. एक अंदरूनी चोट आई है इनके अंदर. ये एक सदमे में घूमते हैं. रात को 2-3 बजे उठकर पानी पीते हैं. इस पर वनीता हंसते हुए बोलीं कि इतना तो टॉर्चर नहीं करती हूं. अक्षय ने तुरंत मजाकिया अंदाज में जोड़ा, क्योंकि मैं आपको बताऊं, बीमारी इनको नहीं आपको है. आपको है वो बीमारी जिसे कहते हैं ‘शॉपिंग'.

मुस्कुराते हुए

अक्षय ने मजाकिया अंदाज में बलवंत की ओर रुख करते हुए पूछा कि क्या वे सहमत हैं. बलवंत ने मुस्कुराते हुए माना कि यह बिल्कुल सच है और बताया कि वे हर सुबह सबसे पहले अपने मैसेज चेक करते हैं कि खाते से कितनी रकम डेबिट हुई है. उन्होंने यह भी जोड़ा कि मां और बेटी दोनों को शॉपिंग का एक जैसा जुनून है. जब बेटी से पूछा गया कि क्या उसे शॉपिंग पसंद है, तो उसने तुरंत हामी भरी. उसने यह भी कहा कि उसकी मां उससे भी ज्यादा शॉपिंग को लेकर उत्साहित रहती हैं. अक्षय ने मज़ाकिया अंदाज में बलवंत से पूछा कि क्या उन्हें खुशी है कि पत्नी और बेटी दोनों को शॉपिंग का शौक है. बलवंत ने मुस्कुराते हुए कहा कि इसमें कोई दिक्कत नहीं है. उन्होंने यह भी साझा किया कि व्हील ऑफ फॉर्च्यून पर आने का एक मजा यह भी है कि जीती हुई रकम वनीता की शॉपिंग में काम आ सकती है.

हंसते हुए कहा 

अक्षय मजाक को आगे बढ़ाते हुए वनीता से पूछ बैठे कि क्या वे कभी पति के लिए भी सामान ऑर्डर करती हैं. वनीता ने हंसते हुए कहा कि हां, वे करती हैं। इस पर अक्षय ने मजाकिया अंदाज में कहा कि आपने क्या स्ट्रेचर मंगवाया? क्या मंगवाया? वनीता ने बताया कि वे उनके लिए शर्ट्स, टी-शर्ट्स और शॉर्ट्स ऑर्डर करती हैं. बलवंत ने पुष्टि की कि जो कपड़े वे पहने हुए हैं, वो वनीता ने ही खरीदे हैं, लेकिन मजाक में जोड़ा, पर मेरे लिए चुटकी भर जगह नहीं है मेरे पास कपड़े रखने की. सिर्फ इनके ही कपड़े दिखते हैं. अक्षय ने सहानुभूति जताते हुए कहा कि देखो, कितना दर्द है इनको… मैं समझ सकता हूं और उन्हें शुभकामनाएं दीं.

यह भी पढ़ें : ​'पंचायत' के 6 साल हुए पूरे, प्राइम वीडियो ने आधिकारिक तौर पर किया सीजन 5 का ऐलान

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close