Womens Day 2026: कोरिया मोदक मॉडल; 57% घटी कम वजन वाले शिशुओं की दर, महिलाओं की ताकत का अनूठा उदाहरण

Korea Modak Model: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कोरिया जिले की ‘मोदक पहल’ सुर्खियों में. स्व-सहायता समूहों द्वारा बनाए पौष्टिक कोरिया मोदक से 57% कम हुए लो बर्थ वेट केस, महिलाओं को मिला रोजगार.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Womens Day 2026: कोरिया मोदक मॉडल; 57% घटी कम वजन वाले शिशुओं की दर, महिलाओं की ताकत का अनूठा उदाहरण

Korea Modak Model: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (Womens Day Special Story) के अवसर पर छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से महिलाओं की शक्ति, सामुदायिक एकता और मातृ‑शिशु स्वास्थ्य सुधार की एक मिसाल पेश की गई है. बैकुंठपुर विकासखंड के ग्राम आनी में स्व‑सहायता समूहों की महिलाएं मिलकर ‘कोरिया मोदक' नामक पौष्टिक लड्डू बना रही हैं, जिसने पूरे जिले में कुपोषण और कम वजन वाले जन्मों की समस्या को उलटकर रख दिया है. इस पहल से न सिर्फ माताओं और नवजातों का स्वास्थ्य सुधरा है, बल्कि महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण और सामुदायिक नेतृत्व की नई पहचान भी मिली है.

Korea Modak Model: मोदक बनाती हुई महिलाएं

पोषण की नई कहानी; स्व‑सहायता समूहों ने बदल दी तस्वीर

ग्राम आनी के ज्योति महिला स्व‑सहायता समूह और मां शारदा स्व‑सहायता समूह की लगभग 22 महिलाएं प्रतिदिन हजारों ‘कोरिया मोदक' तैयार करती हैं. इन मॉडकों को पौष्टिक बनाने के लिए उपयोग किए जाते हैं रागी, सत्तू, गुड़, मूंगफली, तिल, चना, जौ, घी और स्थानीय अनाज. गर्भावस्था के पाँचवें महीने से लेकर प्रसव तक महिलाओं को प्रतिदिन दो लड्डू दिए जाते हैं ताकि उन्हें आयरन, प्रोटीन और ऊर्जा पर्याप्त मात्रा में मिल सके. आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य विभाग की टीम सुनिश्चित करती है कि यह पोषण हर पात्र महिला तक पहुँचे.

Korea Modak Model: मोदक की पैकिंग करती हुई महिलाएं

चमत्कारिक परिणाम; 57% कम हुए लो बर्थ वेट केस

इस सामुदायिक पहल का सबसे बड़ा असर मातृ‑शिशु स्वास्थ्य पर देखने को मिला है. जिले में कम वजन वाले शिशुओं के जन्म में 57% की कमी दर्ज की गई. 95.9% नवजात का जन्म वजन 2.5 किलो से अधिक पाया गया. 100% एएनसी पंजीयन और 100% संस्थागत प्रसव सुनिश्चित हुआ. स्थानीय संसाधनों, सामुदायिक सहयोग और स्व‑सहायता समूहों की भागीदारी से यह मॉडल कुपोषण के खिलाफ एक उदाहरणीय सफलता बनकर उभरा है.

Korea Modak Model: मोदक के डिब्बे

महिलाओं की आय में बढ़ोतरी; आत्मनिर्भरता की ओर मजबूत कदम

इस पहल से जुड़ी महिलाएं प्रतिदिन लगभग 7,000 कोरिया मोदक तैयार करती हैं और अब तक 18 लाख से अधिक मॉदक वितरित किए जा चुके हैं. इससे प्रत्येक महिला की मासिक आय लगभग ₹15,000 तक पहुंच गई है, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनी हैं. गुलनाज बेगम बताती हैं “पहले हमें एहसास नहीं था कि हमारे छोटे‑से काम से समाज में इतना बड़ा बदलाव आ सकता है. आज हमें गर्व है कि हमारे हाथों से बने लड्डू मां‑बच्चे का भविष्य सुरक्षित कर रहे हैं.” वहीं रसीदा बेगम कहती हैं “अलग‑अलग समुदाय की महिलाएं जब एकजुट होकर काम करती हैं, तो सिर्फ लड्डू नहीं बनते—समाज में एकता और विश्वास भी मजबूत होता है.”

Advertisement

Korea Modak Model: मोदक लड्‌डू का सेवन करती हुईं महिलाएं

‘मोडक मॉडल' बना देश के लिए मिसाल; 3C मॉडल की अनूठी सफलता

इस पहल को अब “Modak Approach” के रूप में भी जाना जा रहा है, जिसे 2025 में तत्कालीन कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी (IAS) ने शुरू किया था. यह मॉडल 3C पर आधारित है.

  • Coordination (समन्वय) : स्वास्थ्य प्रणाली और घर‑घर तक पहुँचने वाली आंगनवाड़ी सेवाओं के बीच मजबूत तालमेल.
  • Collaboration (सहयोग) : स्व‑सहायता समूहों और ‘पोषण संगवारी' नेटवर्क के साथ मिलकर व्यापक सहयोग.
  • Convergence (एकीकृत प्रयास) : पोषण, रोजगार, स्थानीय संसाधन और महिलाओं की आय, सबको जोड़ने वाला समन्वित प्रयास.

महिलाओं का सशक्तिकरण; एक पौष्टिक लड्डू बना परिवर्तन का प्रतीक

आज ‘कोरिया मोदक' सिर्फ एक लड्डू नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सद्भाव, पोषण सुरक्षा, और बेहतर भविष्य की दिशा में उठाया गया एक प्रेरक कदम है. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यह मॉडल बताता है कि जब महिलाएं संगठित होकर काम करती हैं, तो समाज में सकारात्मक बदलाव अवश्य आता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें : Womens Day Special: कांकेर पुलिस की शिकायत पेटी; बिना किसी डर के अपनी बात रख रहीं महिलाएं, यहां लगे हैं बॉक्स

यह भी पढ़ें : International Womens Day 2026: अधिकार, न्याय और कार्यवाही; MP में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खास इवेंट

Advertisement

यह भी पढ़ें : RTE Admission 2026-27 MP: प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश, लॉटरी से चयन, इस तारीख तक करें Online आवेदन

यह भी पढ़ें : MLA Son Controversy: विधायक पुत्र पर पूर्व पार्षद के घर में घुसकर मारपीट के आरोप; वीडियो वायरल