विज्ञापन
This Article is From Oct 31, 2025

Raipur News: रायपुर के ब्लू वॉटर में डूबे 10वीं के दो छात्र, रेस्क्यू करने में जुटे गोताखोर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित ब्लू वॉटर में शुक्रवार को दो छात्र डूब गए. दोनों छात्रों की पहचान जयेश साहू और मृदुल वंजारिया के रूप में हुई है, जो 10वीं कक्षा के छात्र हैं। वे अपने अन्य साथी छात्रों के साथ ब्लू वॉटर घूमने पहुंचे थे और नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए, जिससे उनकी मौत हो गई.

Raipur News: रायपुर के ब्लू वॉटर में डूबे 10वीं के दो छात्र, रेस्क्यू करने में जुटे गोताखोर

Raipur Hindi News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ब्लू वॉटर में शुक्रवार को दो छात्र डूब गए, जिनकी तलाश में गोताखोर लगे हुए हैं. छात्रों की पहचान जयेश साहू और मृदुल वंजारिया के रूप में हुई है, जो 10वीं कक्षा के छात्र हैं. दोनों छात्र अपने अन्य साथी छात्रों के साथ ब्लू वाटर घूमने पहुंचे थे. नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए और डूब गए.

Latest and Breaking News on NDTV

दोनों के शोर मचाने पर साथी छात्रों ने आसपास सूचना दी. मौके पर पहुंची एसडीआरएफ (SDRF) और पुलिस की टीम उनकी तलाशी में लगी हुई. मामला माना थाना क्षेत्र का है.

नोट- ये खबर अपडेट की जाएगी...

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close