विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2026

गौ माता पर पहली फिल्म ‘गोदान’ का ट्रेलर लॉन्च, सीएम साय ने किया टैक्स फ्री करने का ऐलान

Godaan Movie Tex Free: मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह फिल्म सिर्फ धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि गाय के आर्थिक, कृषि और वैज्ञानिक महत्व को भी सामने लाती है. उनके अनुसार, गौवंश का संरक्षण समाज और पर्यावरण दोनों के लिए आवश्यक है. उन्होंने बताया कि फिल्म के माध्यम से लोगों को गौमाता की उपयोगिता और संवर्धन के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया है.

गौ माता पर पहली फिल्म ‘गोदान’ का ट्रेलर लॉन्च, सीएम साय ने किया टैक्स फ्री करने का ऐलान

Godaan Movie: गौ माता पर केंद्रित पहली फिल्म ‘गोदान' का ट्रेलर मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में रिलीज किया गया. इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ट्रेलर लॉन्च करते हुए फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की. कार्यक्रम में आरएसएस के केंद्रीय सदस्य अजीत महापात्र समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह फिल्म सिर्फ धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि गाय के आर्थिक, कृषि और वैज्ञानिक महत्व को भी सामने लाती है. उनके अनुसार, गौवंश का संरक्षण समाज और पर्यावरण दोनों के लिए आवश्यक है. उन्होंने बताया कि फिल्म के माध्यम से लोगों को गौमाता की उपयोगिता और संवर्धन के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया है.

 छत्तीसगढ़ में फिल्म होगी टैक्स फ्री

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि ‘गोदान' को राज्य में टैक्स फ्री किया जाएगा. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन गया है जिसने गौमाता पर बनी इस फिल्म को करमुक्त करने का निर्णय लिया. सरकार का मानना है कि इससे अधिक से अधिक लोग फिल्म देख सकेंगे और गौ संरक्षण का संदेश व्यापक स्तर पर पहुंचेगा.

सरकार की गौ संवर्धन योजनाओं का भी जिक्र

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने बताया कि राज्य सरकार गौशालाओं के लिए अनुदान राशि बढ़ा चुकी है. गायों के चारे के लिए मिलने वाली सहायता राशि में वृद्धि की गई है और गौशालाओं को वित्तीय सहयोग भी बढ़ाया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि गोधामों का निर्माण कर आवारा गौवंश की देखभाल की जा रही है.

गौशालाओं को जाएगा फिल्म की कमाई का हिस्सा 

फिल्म से जुड़ी टीम ने बताया कि ‘गोदान' से होने वाली आय का एक हिस्सा गौशालाओं के विकास और गौसेवा के कार्यों में लगाया जाएगा. करीब दो घंटे की इस फिल्म में गाय के धार्मिक, सामाजिक और व्यावहारिक महत्व को दर्शाया गया है. फिल्म 6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के SIR में बड़ा खेला उजागर, कांग्रेस के पूर्व व वर्तमान पार्षदों के नाम कटने पर मचा सियासी बवाल

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिनेमा एक प्रभावी माध्यम है जो समाज को सकारात्मक दिशा दे सकता है. ‘गोदान' जैसी फिल्में लोगों को अपनी जड़ों, परंपराओं और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराती हैं. उन्होंने फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों और निर्माताओं को शुभकामनाएं दीं.

यह भी पढ़ें- Anti Naxal Operation: दंतेवाड़ा में बड़ी तबाही टली! गुफा इलाके से 5 किलो का IED बरामद

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com