विज्ञापन
This Article is From May 29, 2024

लिब्रा वाटरफॉल में फिर बड़ा हादसा ! शराब पीकर नहा रहे युवक की हुई मौत

Tragic Death at Libra Waterfall : सरगुजा के गोवा के नाम से मशहूर वाटरफॉल फाल में एक युवक के डूबने से मौत हो गई है. एक साल के अंदर यह दूसरी मौत है. कुछ माह पहले ही इस वाटर फाल में नहाने पर प्रतिबंध हटा था.

लिब्रा वाटरफॉल में फिर बड़ा हादसा ! शराब पीकर नहा रहे युवक की हुई मौत
लिब्रा वाटरफॉल में फिर बड़ा हादसा ! शराब पीकर नहा रहे युवक की हुई मौत

Chhattisgarh : अंबिकापुर से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित सरगुजा के गोवा के नाम से मशहूर वाटरफॉल फाल में एक युवक के डूबने से मौत हो गई है. एक साल के अंदर यह दूसरी मौत है. कुछ माह पहले ही इस वाटर फाल में नहाने पर प्रतिबंध हटा था. घटना की जानकारी मिलते ही दरीमा थाना के पुलिस मौके पर पहुंच गई है. मृतक युवक का नाम अनू द्विवेदी बताया जा रहा है. जो अम्बिकापुर के गांधी नगर क्षेत्र का रहने वाला था और अपने दोस्तों के साथ सुबह वाटरफॉल में नहाने आया था. घटना के बाद मृतक युवक के दोस्त घटना स्थल से फरार हो गए हैं. पुलिस की माने तो युवक शराब पीने के बाद वाटर फाल में नहाने उतरा था जिससे उसके डूबने से मौत हो गई है.

हजारों की संख्या में पहुंचे लोग

शहर के काफी नजदीक होने के कारण व क्षेत्र में पड़ रहे भीषण गर्मी के कारण लिब्रा वाटरफॉल में इन दोनों लोगों के भीड़ काफी बढ़ गई है. शहर के लोग भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए इस वाटर फाल में नहाते आते हैं. वहीं, दूसरी ओर युवक व युवतियां भी यहां घूमने आते हैं. जिसके कारण ही इस क्षेत्र को मिनी गोवा लिब्रा वाटरफॉल के नाम से जाना जाता है. वहीं, प्रतिबंध हटाने के बाद से पुलिस के जवान भी वाटर फाल के आस पास तैनात किया गए हैं ताकि किसी भी प्रकार की घटना होने पर उसे तत्काल निपटा जा सके. लेकिन वाटरफॉल में मौत होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगता है.

6 महीने पहले लगा था वाटरफॉल में प्रतिबंध

दरअसल, लिब्रा वाटरफॉल धुनधूटा नदी डेम का एक हिस्सा है जिसके कारण इस वाटरफॉल की गहराई कहीं कहीं काफी ज्यादा है. यही कारण की लगभग छः महीने पहले इस वाटरफॉल में पहले भी एक युवती की डूबने से मौत हो गई थी जिसके बाद जिला प्रशासन सरगुजा ने इस वाटर फाल में नहाने पर प्रतिबंध लगा दिया था. लेकिन क्षेत्र में पढ़ रहे भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन एक बार फिर से यह प्रतिबंध हटाकर लोगों को क्षेत्र में घूमने और नहाने का अवसर प्रदान किया गया. लेकिन आज हुए इस दुर्घटना के बाद से माना जा रहा है अब जिला प्रशासन इस वाटरफॉल को पूर्णता सील बंद कर देगा ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा ना हो सके.

भी पढ़ें : 

बलौदा बाजार सेक्स स्कैंडल का मास्टरमाइंड फरार, अब कोर्ट ने जमानत पर लगाई रोक 

बॉस ने किया रेप तो लड़की ने ऑफिस में की खुदकुशी... WhatsApp चैट ने खोले राज

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com