विज्ञापन
This Article is From May 15, 2025

बारातियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 3 बारातियों की मौत; 50 से ज्यादा घायल

CG News in Hindi: बलरामपुर जिले में बारातियों से भरी बस अचानक खाई में पलट गई, जिसमें तीन बारातियों की मौत हो गई. वहीं, 50 से ज्यादा घायल हो गए हैं.

बारातियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 3 बारातियों की मौत; 50 से ज्यादा घायल

Chhattisgarh News: बलरामपुर जिले के चांदो थाना क्षेत्र के कंठी घाट में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. बारातियों से भरी एक बस लगभग 50 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें तीन बारातियों की मौत हो गई है. वहीं, 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं. घायलों का इलाज जिला अस्पताल बलरामपुर में किया जा रहा है. गंभीर रूप से घायलों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है.

Latest and Breaking News on NDTV

बारातियों से भरी यह बस शंकरगढ़ से झारखंड के लिए निकली हुई थी. बस ने लगभग 50 किलोमीटर का सफर भी तय कर लिया था. बस जब कंठी घाट से नीचे उतरने लगी, तब अनियंत्रित होकर लगभग 50 फीट नीचे खाई में जा गिरी. सुनसान इलाका और जंगल होने के कारण पुलिस और स्थानीय लोगों को काफी देर बाद इसकी सूचना मिली, तब तक यहां काफी चीख पुकार मची हुई थी.

बच्ची, महिला और युवक की मौत

एक्सीडेंट की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम एक्टिव हुई. पुलिस ने घायलों को किसी तरह जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जिसमें बच्ची, महिला और एक युवक शामिल है. वहीं, कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.

56 लोगों को कराया भर्ती

सूचना मिलने के बाद कलेक्टर खुद जिला अस्पताल में पहुंचे और उन्होंने स्वास्थ्य सुविधा की जानकारी लेते हुए बेहतर सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं. कलेक्टर ने बताया कि 56 घायलों की एंट्री जिला अस्पताल में दर्ज हो चुकी है. वहीं, तीन लोगों की मौत हुई है. जिला अस्पताल में जो भी स्वास्थ्य की सुविधाएं हैं, उसे बेहतर तरीके से घायलों को देने की कोशिश की जा रही है.

ये भी पढ़ें- पत्नी-साले और दमाद ने किए थे लाश के 6 टुकड़े, 3 गिरफ्तार; जघन्य हत्या का पुलिस ने किया पर्दाफाश

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com