विज्ञापन

Swadesh Metallics Plant Accident: स्वदेश मेटालिक प्लांट में बड़ा हादसा, 30 फीट ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, एक घायल

Swadesh Metallics Plant Accident: जानकारी के मुताबिक, दोनों मजदूर प्लांट में ऊंचाई पर कार्य कर रहे थे. इसी दौरान करंट का झटका लगा और दोनों का संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद दोनों नीचे गिर गए. हादसे में वासुदेव ध्रुव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परमेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया.

Swadesh Metallics Plant Accident:  स्वदेश मेटालिक प्लांट में बड़ा हादसा, 30 फीट ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, एक घायल

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के सिमगा ब्लॉक के ग्राम केसदा स्थित स्वदेश मेटालिक प्लांट में बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 30 फीट ऊंचाई से गिरने के कारण एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को तत्काल उपचार के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

करंट का झटका लगने से हादसा, एक की मौत 

जानकारी के मुताबिक, करंट का झटका लगने यह हादसा हुआ है. मृतक की पहचान वासुदेव ध्रुव (20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम झिरिया का निवासी बताया जा रहा है. वहीं बलौदा बाजार के रहने वाले परमेश्वर ध्रुव गंभीर रूप से घायल हो गया है. बताया जा रहा है कि दोनों मजदूर प्लांट में ऊंचाई पर कार्य कर रहे थे. इसी दौरान अचानक करंट का झटका लगा और दोनों का संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद दोनों नीचे गिर गए. हादसे में वासुदेव ध्रुव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परमेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया.

अफरा-तफरी का माहौल

घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

इस हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्लांट प्रबंधन द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था. मजदूरों को पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए, जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ. ग्रामीणों ने घटना की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा लापरवाही के कारण हुआ या अन्य कोई वजह है.

ये भी पढ़ेंRR vs CSK: राजस्थान बनाम चेन्नई , बरसापारा में किसका होगा राज? जानें पिच रिपोर्ट-प्लेइंग 11 और हेड टू हेड रिकॉर्ड्स

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close