विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2025

युवाओं को 'जहरीला इंजेक्शन' बेचने वाला फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार, पुलिस ने कार से कई किमी किया पीछा

Surajpur Police: सूरजपुर जिले की पुलिस ने नशीले इंजेक्शन बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी, युवाओं को नशे के दलदल में धकेलने का काम कर रहा था. उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को कई किमी पीछा करना पड़ा.

युवाओं को 'जहरीला इंजेक्शन' बेचने वाला फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार, पुलिस ने कार से कई किमी किया पीछा

Surajpur Crime News: नशीले इंजेक्शन को बेचने की जुगत में घूम रहे युवक को पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दबोच लिया है. गिरफ्तारी के लिए पुलिस को कई किमी तक उसका पीछा करना पड़ा था. आरोपी कोरिया जिले से नशीले इंजेक्शन लाकर सूरजपुर में कारोबार करता है, जिसकी जद में युवा आ रहे हैं.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम को सादा कपड़ों में तैनात किया था. आरोपी एक सिल्वर कलर की ऑल्टो कार में सवार होकर आ रहा था, जो डुमरिया नाका से शिवप्रसाद नगर की ओर मुड़ गया.

पुलिस टीम पहले से थी तैनात

पुलिस टीम पहले से ही उसकी फिराक में खड़ी हुई थी. कार को देख पुलिस ने उसका पीछा शुरू कर दिया. पीछा करते देख आरोपी को शक हो गया और अपनी ऑल्टो कार की स्पीड तेज कर दी. आरोपी ने इस दौरान रोड किनारे इधर-उधर नशीले इंजेक्शन को फेंकना शुरू कर दिया.

पुलिस के लगभग पांच किमी तक पीछा करने के बाद आरोपी ने डबरीपारा गांव के एक इलाके में कार खड़ी कर दी. आरोपी एक भाजपा नेता के घर के पीछे से भागने लगा.

पुलिस ने की घेराबंदी

पीछा कर रही पुलिस की टीम ने आगे खड़ी दूसरी टीम को इसकी जानकारी दे दी. इसके बाद युवक को भागता देख बसदेई चौकी प्रभारी एसआर भगत और पुलिसकर्मी ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया.

आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में एविल इंजेक्शन और 15 नग एंपुल नशीली इंजेक्शन बरामद किए गए. खेतों में फेंके गए इंजेक्शन भी पुलिस ढूंढ रही है. आरोपी की पहचान अमजद अंसारी (30) के रूप में हुई है, जो बसदेई चौके के जूर गांव का रहना वाला है.

ये भी पढ़ें- Surajpur News: वाहन चेकिंग में मिला दुर्लभ प्रजाति का उल्लू, इस काम के लिए मौलाना कर रहा था अवैध परिवहन 

पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस ने नशीली सामग्री और परिवहन में करते ऑल्टो कार को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजने की तैयारी कर रही है. इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर रोक लगाने की उम्मीद जताई जा रही है.

पुलिस अधीक्षक की अपील

एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा. उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उन्हें किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें.

ये भी पढ़ें- सूरजपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में हाथी की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com