Surajpur : लेखपाल ने मितानिनों संग की मारपीट, फोटो खिचवाने को लेकर शुरू हुआ था विवाद

Chhattisgarh News : गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में मितानिन स्वास्थ्य सेवा का अहम हिस्सा हैं. वे गर्भवती महिलाओं, बच्चों, और बीमारियों की पहचान और मॉनिटरिंग का काम करती हैं. इसे लेकर मितानिनों ने दोषी पर सख्त कार्रवाई मांग की है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Surajpur : लेखपाल ने मितानिनों संग की मारपीट, फोटो खिचवाने को लेकर शुरू हुआ था विवाद

Surajpur : सूरजपुर का स्वास्थ्य विभाग इन दिनों लगातार विवादों में है. हाल ही में डॉक्टर के नशे में ड्यूटी करने का मामला सामने आया था... अब एक लेखापाल पर नशे की हालत में मितानिन महिलाओं से मारपीट करने का आरोप लगा है. घटना सूरजपुर के CMHO कार्यालय की है. मितानिन महिलाएं अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर कई दिनों से हड़ताल पर थीं. हड़ताल खत्म होने के बाद वे काम पर लौटने का ज्ञापन देने CMHO कार्यालय पहुंचीं. इसी दौरान ज्ञापन देकर महिलाएं आवक-जावक विभाग में तैनात लिपिक वाई. जे. लकड़ा के साथ फ़ोटो लेना चाह रही थी कि इतने में लिपिक भड़क गया और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा. आरोप के मुताबिक, नशे की हालत में महिलाओं के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया.

क्या है मामला ?

आरोप है कि जब मितानिनों ने इसका विरोध किया तो लिपिक ने गुस्से में आकर मारपीट कर दी. इस दौरान एक महिला बबीता सिंह के हाथ में गंभीर चोट आई और अन्य महिलाओं पर भी हाथ उठाने का आरोप है. घटना के बाद गुस्साई मितानिन महिलाओं ने CMHO कार्यालय में हंगामा कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराने की कोशिश की.

Advertisement

ये भी पढ़ें : 

पैथोलॉजी के चेंजिंग रूम में मोबाइल कैमरा ! जैसे-तैसे महिला पहुंची थाने, पुलिस ने सेंटर किया सील

लिखेपाल के खिलाफ शिकायत दर्ज

मितानिनों ने लिपिक के खिलाफ लिखित शिकायत स्वास्थ्य विभाग और कोतवाली थाने में दर्ज करवाई है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के लिए CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग ने आरोपी लिपिक वाई. जे. लकड़ा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. विभाग ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है. वहीं, पुलिस ने भी दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है.

ये भी पढ़ें : 

विधायक के बेटे और भतीजे पर मारपीट के आरोप ! नहीं आया रौब काम, पुलिस ने लिखी FIR

कौन होती हैं मितानिन ?

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में मितानिन स्वास्थ्य सेवा का अहम हिस्सा हैं. वे गर्भवती महिलाओं, बच्चों, और बीमारियों की पहचान और मॉनिटरिंग का काम करती हैं. इसे लेकर मितानिनों ने दोषी पर सख्त कार्रवाई मांग की है.

ये भी पढ़ें : 

शर्मनाक ! कपड़े उतार कर युवक की पिटाई, हाथ-पैर पकड़ने पर भी नहीं आया तरस

Topics mentioned in this article