विज्ञापन

सनी लियोनी के ‘बिस्मिल की महफ़िल’ कार्यक्रम पर बवाल, क्‍या चाहता है बजरंग दल?

Sunny Leone DJ Party Raipur: रायपुर में 22 फरवरी को प्रस्तावित सनी लियोनी के टेक्नो म्यूजिक कार्यक्रम को लेकर बजरंग दल का विरोध तेज हो गया है. फ्री एंट्री पोस्टर के बाद संगठन ने इसे संस्कृति के खिलाफ बताते हुए आयोजन रद्द करने की चेतावनी दी है.

सनी लियोनी के ‘बिस्मिल की महफ़िल’ कार्यक्रम पर बवाल, क्‍या चाहता है बजरंग दल?
facebook/sunnyleone

Sunny Leone DJ Party Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 22 फरवरी 2026 को रामा वर्ल्ड में प्रस्तावित ‘बिस्मिल की महफ़िल टेक्नो म्यूजिक कार्यक्रम' को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. कार्यक्रम में अभिनेत्री सनी लियोनी की मौजूदगी को लेकर जैसे ही टीज़र सामने आया, बजरंग दल ने इसका विरोध शुरू कर दिया और आयोजकों को कार्यक्रम रद्द करने की चेतावनी दी.

Sunny Leone Bismil Mehfil Techno Music Program Raipur: इस चेतावनी के बाद जब कार्यक्रम से जुड़ा एक और पोस्टर सामने आया, जिसमें लड़कियों की फ्री एंट्री का जिक्र था, तब विवाद और गहरा गया. बजरंग दल ने इसे छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर हमला बताते हुए दोबारा कड़ी चेतावनी दी है.

 
 

Latest and Breaking News on NDTV

Bajrang Dal का कड़ा विरोध

पोस्टर के वायरल होते ही हिंदू संगठनों, विशेषकर बजरंग दल ने इस आयोजन का खुलकर विरोध किया. संगठन ने कार्यक्रम को सार्वजनिक रूप से अश्लील और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ करार दिया है. बजरंग दल के जिला संयोजक रवि वाधवानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए कहा कि “राम जी के ननिहाल छत्तीसगढ़ में किसी भी तरह की अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.”  उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे कार्यक्रम भारतीय संस्कृति और सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ हैं और इसे किसी भी हालत में आयोजित नहीं होने दिया जाएगा.

सोशल मीडिया पर तेज चर्चा

सनी लियोनी से जुड़े इस कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बहस चल रही है. हालांकि अब तक आयोजकों या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. इस मुद्दे पर रायपुर के लोग भी दो धड़ों में बंटे नजर आ रहे हैं. एक पक्ष इसे पूरी तरह मनोरंजन का कार्यक्रम मान रहा है. वहीं दूसरा पक्ष इसे सामाजिक और सांस्कृतिक मर्यादाओं के खिलाफ बता रहा है. विवाद के और बढ़ने की आशंका के बीच अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है.

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close